Vodafone का नया 398 रुपए का प्लान, हर जगह अलग फायदों से भरपूर
भारत की टेलिकॉम कंपनियां खुदको आगे रखने के लिए काफी मेहनत कर रही है। यह मेहनत खासतौर पर रिलायंस जियो के बाजार में उतरने के बाद शुरू हुई है। सभी कंपनियां एक से बढ़कर एक प्लान्स निकाल रही है। इन्हीं कंपनियों में वोडाफोन भी पीछे नहीं है। वोडाफोन ने भी इस साल अपने प्लान में काफी सुधार किया है और कुछ नए प्लान्स को अपने यूजर्स के लिए पेश किया है। बता दें, कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 398 रुपये का भी प्लान लॉन्च किया है।

कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए नए प्लान की खासियत की बात करें तो, इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड रोमिंग का लाभ दिया जा रहा है। प्लान में यूजर्स को 69 दिनों के लिए हर दिन .4 जीबी का 3G/4G डेटा दिया जाएगा। जिसके चलते यूजर्स 96.6 जीबी डेटा का लाभ उठा सकेंगे। बता दें, इस प्लान में बाकी अन्य प्लान्स की तरह एसएमएस का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
वोडाफोन का नया 398 रुपये प्लान
वोडाफोन ने अपने नए प्लान को ओपन मार्केट प्लान नहीं रखा है। जिससे यह प्लान सभी अलग जगहों में अलग फायदों के साथ आता है। बता दें, वोडाफोन ने यह प्लान Mumbai, Gujarat, Himachal Pradesh और Punjab के लिए पेश किया है। वहीं, अन्य जगहों जैसे, Rajasthan, Haryana, Assam, West Bengal, Kolkata और Andhra Pradesh में इस प्लान की कीमत 399 रुपये है। जो 70 दिनों की वैधता के साथ आता है। North East और Delhi में इस प्लान की कीमत 396 रुपये है। Jammu और Kashmir में इस प्लान की कीमत 399 रुपये ही है, लेकिन यहां ये प्लान रोजाना 100 फ्री SMS के फायदे के साथ आता है।
साथ ही इसमें बाकी लोकेशन की तरह अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग भी मिलती है। साथ ही 1.4 जीबी डेली डाटा दिया जा रहा है। हालांकिJammu और Kashmir में यूजर्स इस डाटा को 2G स्पीड के साथ यूज कर सकते हैं। UP East में यह प्लान अनलिमिडेट कॉलिंग और 100 फ्री SMS लाभ के साथ दिया गया है, लेकिन वोडाफोन इस जगह के यूजर्स को इस प्लान में डाटा बेनिफिट नहीं दे रही है।
इस वजह से ग्राहकों के ऊपर एक अतिरिक्त और आवश्यक खर्च आ गया। इस खर्च को कम करने के लिए वोडाफोन ने इस न्यू ईयर ऑफर को पेश किया है। जिसके जरिए ग्राहकों को 30 रुपए का कैशबैक मिलेगा। अब उम्मीद है कि एयरटेल और जियो भी अपने ग्राहकों के लिए ऐसी ही कुछ आकर्षक न्यू ईयर ऑफर्स लेकर आएगी।
दरअसल, आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में सस्ते हुए कॉल रेट्स और इंटरनेट डेटा की वजह से कंपनी को नुकसान झेलना पड़ा है। जिसकी वजह से कुछ कंपनी ने मिनिमम रिचार्ज प्लान भी लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत ग्राहकों को हर महीने कम से कम 35 रुपए का मिनिमम रिचार्ज तो कराना ही पड़ेगा वरना उनका नंबर बंद कर दिया जाएगा। इस न्यून्तम रिचार्ज से कंपनियों अपने नुकसान की भरपाई करना चाह रही है।


Click it and Unblock the Notifications








