वोडाफोन में कम किए 2जी इंटरनेट डेटा चार्ज
वोडाफोन इंडिया ने अपने इंटरनेट डेटा चार्जेस की दरें 80 प्रतिशत तक कम कर दीं हैं। अब यूजर को 10 पैसे प्रति केबी की जगह केवल 2 पैसे प्रति केबी चार्ज देना होगा। नई दरें फिलहाल कर्नाटक, उत्तर प्रदेश (पश्चिम), मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लागू होगी जल्द इन्हें पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। पिछले कुछ सालों में टेलिकॉम मार्केट में 3जी के दामों में भी काफी कमी की गई है। वोडाफोन की नई दरों का लाभ प्री पेड और पोस्ट पेड दोंनों तरह के ग्राहक उठा पाएंगे।
Karnataka vodafone prepaid internet pack
Karnataka vodafone postpaid internet pack
वहीं दूसरी ओंर भारती एयरटेल ने फिलहाल अपनी दरों में कमी करने की कोई योजना नहीं बनाई है। वोडाफोन की इंटरनेट दरों में कटौती करने के बाद हो सकता है एयरटेल अपनी 2जी डेटा प्लान में कुछ कमी करें। वोडाफोन के चीफ कमर्शियल ऑफीसर विवेक माथुर के अनुसार भारत में इंटरनेट यूजर दूसरे देशों के मुकाबले कम हैं लेकिन मोबाइल उपभोक्ता काफी ज्यादा इसलिए हम 2जी डेटा की दरों में कटौती करके कम कीमत में उपभोक्ताओं बेहतर इंटरनेट की सुविधा दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








