वोडाफोन ने 80 प्रतिशत तक कम किए इंटरनेट डेटा प्लान
इस दीवाली दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन इंडिया ने देश भर में अपने उपभोक्ताओं को सस्ते इंटरनेट की सौगात देते हुए सभी सर्किलों में 2जी का उपयोग करने वाले अपने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए मोबाइल इंटरनेट का शुल्क 80 फीसदी कम कर दिया। वोडाफोन इंटरनेट की नई दरें 1 नवंबर यानी आज से कई राज्यों में लागू होंगी।
कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक माथुर ने कहा, "हमें विश्वास है कि इस कदम से ग्राहकों की संख्या और मोबाइल इंटरनेट का उपयोग बढ़ेगा। कंपनी ने कहा कि मध्य जून में तीन सर्किलों-कर्नाटक, उत्तर प्रदेश पश्चिम तथा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़-में पायलट लांच करने के बाद इसे पूरे देश में लागू किया गया है।

इसी साल जून में कंपनी ने कनार्टका, यूपी वेस्ट, मध्य प्रदेश और चंदिगड़ में नए इंटरनेट प्लान लांच किए थे। नए इंटरनेट प्लान के बाद यूजर को 2 पैसे प्रति 10 केबी देने होंगे जबकि पहले 10 पैसे 10 केबी पे करने पड़ते थे। वोडाफोन के इस नए ऑफर से उन उपभोक्ताओं को काफी आराम मिलेगी जो मोबाइल और टैबलेट में इंटरनेट प्रयोग करते हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications