144 रुपए में करें देशभर में अनलिमिटेड कॉल और पाएं फ्री इंटरनेट डाटा भी!
वोडाफोन का नया ऑफर यूज़र्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग लेकर आया है। इस ऑफर में यूज़र्स को न केवल अनलिमिटेड कॉलिंग बल्कि मुफ्त इंटरनेट डाटा भी मिलता है।
वोडाफोन ने अपने यूज़र्स के लिए पिछले कुछ समय में बेहद आकर्षक डाटा व कॉलिंग पैक पेश किए हैं। रिलायंस जियो के आने से टेलिकॉम मार्केट में न केवल हलचल हुई है बल्कि काफी बड़ी उलटफेर भी देखने को मिली है। जियो ने मार्केट में अपने वेलकम ऑफर के साथ धमाकेदार एंट्री की है। अब ऐसे में अन्य टेलिकॉम कंपनियों के आगे जियो की बड़ी चुनौती है।

रिलायंस जियो के फ्री ऑफर्स को टक्कर देने के लिए एयरटेल और आईडिया के बाद अब वोडाफोन ने भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग पैक पेश कर दिए हैं। वोडाफोन के इन नए पैक की कीमत 144 रुपए से शुरू होती है। इन पैक में डाटा बेनिफिट भी दिए जाएंगे।

वोडाफोन के प्रीपेड यूज़र्स इन पैक्स का लाभ उठा सकते हैं। 144 रुपए के रिचार्ज के साथ यूज़र्स को देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और साथ ही 50एमबी डाटा भी मिलता है।

कंपनी के दूसरे पैक की कीमत 344 रुपए है, इस पैक में यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1जीबी डाटा मिलेगा। इसका लाभ 4जी यूज़र्स 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ उठा सकते हैं।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications







