Home
Tariff plan

Vodafone यूजर्स को इन प्लान पर मिलेगा 100% कैशबैक, जानें खास बातें

टेलिकॉम सेक्टर में पहले से काफी बदलाव देखने को मिला है। अब हम काफी सस्ती कीमत में डेटा और कॉलिंग की सुविधा पा सकते हैं। वोडाफोन इंडिया भी अपनी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कंपनी ने काफी सारे नए पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान को पेश किया है। पिछले साल नवंबर में वोडाफोन अपने यूजर्स के लिए 100% कैशबैक ऑफर लेकर आई थी।

Vodafone यूजर्स को इन प्लान पर मिलेगा 100% कैशबैक, जानें खास बातें

इस ऑफर को एक महीने के लिए पेश किया गया था। बता दें, कंपनी एक बार फिर इस ऑफर को वापस लेकर आई है। यानी वोडाफोन अपने अनलिमिटेड प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 100% कैशबैक दे रही है। हालांकि ऑफर को केवल माई वोडाफोन ऐप से अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान रिचार्ज करने वाले यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया है।

कैसे आएगा कैशबैक काम

पिछली बार कंपनी ने अपने तीन अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान पर फुल कैशबैक ऑफर को पेश किया था। हालांकि इस बार कंपनी ने इसमें एक और प्लान जोड़ा है। जिसके चलते अब 199 रुपये, 399 रुपये, 458 रुपये और 509 रुपये वाले अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान पर 100% कैशबैक दिया जा रहा है। यानी अगर आप इस ऑफर्स पीरियड में 199 रुपये का रिचार्ज करवाते हैं तो वोडाफोन आपको 50 रुपये वाले चार वाउचर्स मिलेंगे। जिन्हें रीडिम किया जा सकता है।

उसी तरह अगर आप 509 रुपये वाला रिचार्ज करते हैं तो आपको 50 रुपये वाले दस वाउचर दिए जाएंगे। हालांकि आप अगर रिचार्ज पर 50 रुपये का वाउचर रीडिम कर सकेंगे। बता दें, वोडाफोन के पहले से मौजूद इन प्लान में अनलिमटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग के साथ 100 लोकल और नेशनल एसएमएस की सुविधा दी जाती है।

प्लान बेनिफिट

कंपनी का 199 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। जिसमें हर दिन 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है। उसी तरह 399 प्लान 84 दिनों की के साथ आता है। जिसमें हर दिन 1 जीबी डेली डेटा मिलता है। 458 रुपये के प्लान भी 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। जिसमें डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है। कंपनी का 504 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है। जिसमें हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। डेटा खत्म होने पर हाई स्पीड डेटा के लिए यूजर्स को 50 पैसे में एक एमबी डेटा मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone is offering 100% cashback to users in their unlimited prepaid recharge plan. However, the offer has been made available only to users who recharge unlimited prepaid plans from the My Vodafone app. Now, 100% cashback is being given on unlimited prepaid plan of 199 rupees, 399 rupees, 458 rupees and 509 rupees.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X