Garima Singh       Feb 02, 2024

Jio ने भारत में लॉन्च किए दो नए AirFiber सस्ते प्लान, जानें कीमत

Jio ने भारत में दो नए AirFiber डेटा प्लान पेश किए हैं, जिनकी कीमत 101 रुपये और 251 रुपये है।

ये ऐड-ऑन डेटा प्लान हैं, जो मौजूदा प्लान के ऊपर चलेंगे।

नए AirFiber प्लान अब Jio.com और MyJio ऐप के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

इन्हें मौजूदा 599 रुपये, 899 रुपये और 1,199 रुपये के एयरफाइबर प्लान में शामिल किया गया है।

1,499 रुपये, 2,499 रुपये और 3,999 रुपये की कीमत वाले एयरफाइबर मैक्स प्लान अभी भी मौजूद हैं।

Jio द्वारा AirFiber के लिए ऐड-ऑन डेटा प्लान पेश करना कोई नई रणनीति नहीं है।