Garima Singh       Jan 12, 2024

Oppo Reno 11 Pro 5G और Reno 11 5G भारत में लॉन्च

नया फ्लैगशिप लाइनअप एंड्रॉइड-14 आधारित ColorOS 14 पर चलता है और इसमें 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले है।

ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 SoC पर चलता है, जबकि ओप्पो रेनो 11 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC पर।

50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए दोनों फोन में 32-मेगापिक्सल शूटर हैं।

Oppo Reno 11 Pro 5G के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 39,999 रुपये है।

ओप्पो रेनो 11 5G की कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वर्जन के लिए 29,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB कॉन्फिगरेशन के लिए 31,999 रुपये है।