Garima Singh       Jan 31, 2024

Samsung Galaxy Z Flip 6 साल के लास्ट में Samsung Galaxy Z फोल्ड 6 के साथ होगा लॉन्च

हालांकि कंपनी ने अभी तक आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है।

पिछली रिपोर्टों में दावा किया गया था कि गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को कैमरा और डिस्प्ले में अपग्रेड मिल सकता है।

अब, एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्लैमशेल फोल्डेबल में अपने पिछले मॉडल की तुलना में बड़ी बैटरी भी मिल सकती है।

GalaxyClub की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung Galaxy Z Flip 6 में 4,000mAh की बैटरी हो सकती है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर होने की संभावना है।

Galaxy Z Flip 6 के फ्रंट कैमरे के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।