Home
News

3,999 रुपए में ड्युल सिम कैमरे वाला स्‍मार्टफोन

By Rahul

ड्युल सिम, फ्रंट और रियर कैमरा, 4.5 इंच की स्‍क्रीन ये सभी फीचर आपको सिर्फ 3,999 रुपए में मिलेंगे। स्‍वाइप ने बजट रेंज के अंदर नया कनेक्‍ट मी स्‍मार्टफोन बाजार में उतारा है।

पढ़ें: वाट्स एप में कैसे शेयर करें मैसेज, कांटेक्‍ट और लोकेशन ?

फोन में 4.4.2 किटकैट ओएस दिया गया है जो पुराना हो चुका है, लेकिन इसके दूसरे फीचर इस रेंज के दूसरे स्‍मार्टफोन को कड़ी टक्‍कर दे सकते हैं। फोन की स्‍क्रीन में 480x854 रेज्‍यूलूशन दिया गया है।

3,999 रुपए में ड्युल सिम कैमरे वाला स्‍मार्टफोन

पॉवर के लिए फोन में 1.3 गीगाहर्ट ड्युल कोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है साथ में 1 जीबी रैम जो हैवी गेम्‍स तो फोन में नहीं चला पाएगी मगर नार्मल एप्‍लीकेशन आप आराम से इंस्‍टॉल कर सकते हैं।

पढ़ें:वाट्सएप में कोई छेड़ रहा है तो उसे कैसे करें ब्‍लॉक

ढेर सारी एप्‍लीकेशन और डेटा के लिए फोन की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है जिसे 32 जीबी तक एक्‍पेंड कर सकते हैं साथ ही 5 मेगापिक्‍सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। कैमरे में लिड फ्लैश लगा हुआ है।

3,999 रुपए में ड्युल सिम कैमरे वाला स्‍मार्टफोन

फोन में दिए गए कनेक्‍टीविटी फीचरों पर नजर डालें तो इसमें 3जी, जीपीआरएस, ऐज, वाईफाई, माइक्रोयूएसबी, ब्‍लूटूथ जैसे फीचर दिए गए हैं। फोन में 2450 एमएएच की बैटरी लगी हुई है

पढ़ें: एंड्रायड के कुछ सीक्रेट कोड, जरा ट्राइ करके देखिए

जो 12 घंटे का टॉक टाइम और 1080 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है। स्‍वाइप कनेक्‍ट मी को लांच करते हुए स्‍वाइप टेक्‍नालॉजी के सीईओ श्रीपाल गांधी ने कहा सस्ती और बेहतर तकनीक देना हमारा प्रमुख लक्ष्‍य है, कनेक्‍ट मी की कीमत 3999 रुपए है जो इस दिशा में हमारे प्रयास को दशार्ता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Swipe has launched a new budget smartphone, called the Konnect ME, priced at Rs. 3,999. The new Swipe smartphone is available exclusively via Snapdeal.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X