कहीं फेसबुक आपके मोबाइल मैसेज तो नहीं पढ़ रहा है ?
अगर आप अपने एंड्रायड या फिर विंडो मोबाइल में फेसबुक एप्लीकेशन प्रयोग करते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। साइबर सुरक्षा फर्म कैस्परस्की ने आज कहा कि सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक एंड्रायड मोबाइल फोन पर इस एप्प का इस्तेमाल करने वालों के एसएमएस और गोपनीय सूचनाएं पढ़ना चाहती है।
पढ़ें: नोकिया की स्मार्टवॉच जो उड़ा देगी आपके होश
कैस्परस्की ने एक बयान में कहा, पिछले कई दिन से फेसबुक द्वारा आपके एसएमएस पढ़े जाने के मामले की छानबीन हो रही है। फेसबुक एंड्रॉयड एप्प के नए अपडेट के साथ आए इस फीचर के कारण उपयोगकर्ताओं में चिंता बढ़ रही है।' फेसबुक से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।अमेरिकी खुफिया कार्यक्रम का भंडाफोड़ करने वाले एडवर्ड स्नोडेन ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी को वैश्विक स्तर पर जासूसी करने में मदद करने के लिए जिन कंपनियों पर आरोप लगाया है, फेसबुक भी उनमें शामिल है। हालांकि सोशल मीडिया फर्म ने इन आरोपों को खारिज किया है।
पढ़ें: फोन के साधारण सिम को कैसे बनाएं माइक्रो सिम ?

पढ़ें: 10 साल पहले जन्मा था फेसबुक, जानिए इसके बारे में कुछ रोचक बातें
एंड्रायड फोन पर फेसबुक एप्लिकेशन इंस्टाल करते वक्त वह कुछ चीजें के लिए आवेदन मांगता है और उसका अपडेट वर्जन अब उपयोगकताओं से आपके एसएमएस और एमएमएस पढ़ने की भी अनुमति चाहता है। सूचनाओं के अनुसार, भारत में 9.3 करोड़ लोग फेसबुक इस्तेमाल करते हैं। दिसंबर 2013 तक के आंकड़ों के अनुसार इनमें से 7.5 करोड़ लोग मोबाइल पर फेसबुक इस्तेमाल करते हैं।
पढ़ें: गैजेट जो सूरज की रोशनी से चार्ज होते हैं ?
दुनिया में 1.2 अरब उपयोगकर्ताओं वाला फेसबुक अपने युवा यूजर्स के मूल बेस को बनाए रखने के मामले में चुनौतियों का सामना कर रहा है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय में चार फरवरी 2004 को मार्क जुगरबर्ग द्वारा शुरू की गई यह वेबसाइट इस वर्ष अपनी 10वां जन्मदिन मना रही है।


Click it and Unblock the Notifications