Home
News

5,990 रुपए में मिल रहा है एंड्रायड का किटकैट स्‍मार्टफोन

By Rahul

किटकैट ओएस इस समय मार्केट में सबसे लेटेस्‍ट ओएस है जो मोटो ई, मोटो जी के अलावा एलजी एल 90 जैसे स्‍मार्टफोन में मिल रहा है लेकिन ज्‍यादातर किटकैट ओएस वाले स्‍मार्टफोन की कीमत 8,000 रुपए से लेकर 18,000 रुपए के बीच है। ऐसे में कार्बन ने 5,990 रुपए में किटकैट स्‍मार्टफोन एस 99 लांच किया है। यानी अगर आप किटकैट ओएस वाला कम बजट का स्‍मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो इस समय कार्बन का टाइटेनियम एस 99 सबसे सस्‍ता स्‍मार्टफोन हैं।

पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें ध्‍यान

इसमें 4 इंच की आईपीएस टच स्‍क्रीन के साथ 1.5 गीगाहर्ट का क्‍वॉड कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम दी गई है, फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्‍पेंड कर सकते हैं। फोन के रियर में 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा लिड लाइट के साथ दिया गया है जबकि वीडियो कॉल के लिए एक वीजिए कैमरा लगा हुआ है। फोन की सबसे खास बात है इसमें एंड्रायड का 4.4 किटकैट ओएस जो अभी तक इस रेंज के किसी भी स्‍मार्टफोन में नहीं दिया गया है।

पढ़ें: अब पीसी के वॉयरस का खतमा करेगा नमो एंटीवॉयरस

5,990 रुपए में मिल रहा है एंड्रायड का किटकैट स्‍मार्टफोन

अगर आप टाइटेनियम एस 99 से डेटा ट्रांसफर करना चाहते हैं तो इसके लिए जी, वाईफाई, ब्‍लूटूथ, जीपीएस जैसे फीचर दिए गए हैं। कार्बन ने एस 99 को ब्‍लैक और व्‍हाइट कलर ऑप्‍शन के साथ बाजार में उतारा है।

कार्बन एस 99 में दिए गए फीचर

4 इंच की स्‍क्रीन
512 एमबी रैम
1.3 गीगाहर्ट क्‍वॉड कोर सीपीयू
5 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा
फ्रंट वीजिए कैमरा
4 जीबी इंटरनल मैमोरी
32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी
वाईफाई, 3जी, ब्‍लूटूथ, जीपीएस ऑप्‍शन
ड्युल सिम
1400 एमएएच बैटरी
ब्‍लैक और व्‍हाइट कलर ऑप्‍शन
कीमत- 5,990

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X