4 बेस्ट एंड्रॉइड ऐप, जो प्लेस्टोर पर आपको नहीं मिलेंगे
इस समय प्लेस्टोर पर कई ऐप्स मौजूद हैं, जो आपके फोन में हर तरह की सर्विस के लिए यूजफुल हैं। एंड्रॉइड यूजर्स को कई बार एक ही सर्विस के ऐप के लिए उसके कई ऑप्शन मिल जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्लेस्टोर ने कई ऐप्स को बैन कर रखा है क्योंकि ये गूगल सिक्योरिटी की टर्म एंड कंडीशन को पूरा नहीं करते हैं। हालांकि ये ऐप काफी यूजफुल हैं। यूजर्स इन्हें दूसरी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 4 बेस्ट ऐप के बारे में बता रहे हैं।

पढ़ें- Android Oreo हुआ लॉन्च, जानें टॉप 7 फीचर्स
यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि प्लेस्टोर ने सिक्योरिटी इश्यू के चलते इन ऐप्स को बैन किया है। ऐसे में इन ऐप्स को डाउनलोड करते वक्त सावधान रहें, क्योंकि इन ऐप के जरिए आपके फोन में मैलवेयर या वायरस अटैक भी हो सकता है।
TubeMate-
इस लिस्ट में सबसे पहले आता है ट्यूबमेट ऐप। सिक्योरिटी इश्यू की वजह से ये ऐप प्लेस्टोर पर मौजूद नहीं है, लेकिन इस ऐप के जरिए आप यूट्यूब वीडियो को आसानी से अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा फेसबुक से भी इस ऐप के जरिए वीडियो डाउनलोड किए जा सकते हैं।
WiFi Kill-
इस ऐप की मदद से आप अपने वाई-फाई पर कंट्रोल रख सकते हैं। इस ऐप से वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्टेड डिवाइस को डिस-कनेक्ट किया जा सकता है और आप ये भी देख सकते हैं कि आपके नेटवर्क से कौन-कौन डिवाइस कनेक्ट हैं।
VideoMix-
इसे ऐप के जरिए यूजर्स किसी भी वीडियो का लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। इस ऐप के फीचर के चलते ही इसे प्लेस्टोर पर बैन किया गया है। बता दें कि इस ऐप पर वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए कोई पैसा नहीं लगता है। इस ऐप में आपको बहुत सारे टीवी चैनल, शोज और फिल्में फ्री में देखने को मिलती हैं।
OG YouTube-
इस ऐप की मदद से आप भी YouTube के किसी भी वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में ऑडियो डाउनलोडिंग, मल्टी वीडियो डाउनलोडिंग और रीनेम वीडियो फाइल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








