Home
Apps

इन मोबाइल ऐप से हर महीने 15000 रुपए तक कमाएं

By Neha

अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं और जॉब की तलाश में हैं, तो स्मार्टफोन आपके काफी काम आ सकता है। वैसे तो आपके फोन में कई सारे ऐप्स होंगे, जिनसे आप अपने कई काम पूरे करते होंगे, लेकिन यहां हम आपको वो चुनिंदा ऐप बता रहे हैं, जिनके जरिए आप पैसे कमा भी सकते हैं। अगर स्टूडेंट हैं, तो ये ऐप आपके काफी यूजफुल हैं क्योंकि आप स्टडी के साथ पार्ट टाइम काम के जरिए पैसे बना सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 5 मोबाइल एप्लीकेशंस के बारे में बता रहे हैं।

इन मोबाइल ऐप से हर महीने 15000 रुपए तक कमाएं

पढ़ें- Samsung Galaxy Note 8 आज 8:30 बजे दुनिया के सामने होगा पेश

अर्बनक्लैप (UrbanClap)-

अर्बनक्लैप (UrbanClap)-

अर्बनक्लैप भारत का सबसे बड़ा मोबाइल सर्विसेज मार्केट प्लेस है। ये करीब त 97 कैटेगरीज जिनमें फोटोग्राफर्स, इलेक्ट्रिशियंस, होम क्लीनिंग, रिपेयर्स, योगा, गिटार इंस्ट्रक्टर्स तक शामिल हैं, सर्विसेज उपलब्ध कराता है। ऐप के जरिए 10,000-15,000 रुपए महीने तक कमा सकते हैं।

नोट्सजेन (Notegen)-

नोट्सजेन (Notegen)-

अगर आप स्टूडेंट हैं और नोट्स लिख-लिखकर परेशान हो गए हैं, तो अब आप उन ऐप्स से पैसे कमा भी सकते हैं। नोट्सजेन ऐप के जरिए अपने नोट्स को आपको अपलोड करना होगा और इन ऐप के बदले आपको भुगतान किया जाएगा। इस ऐप के जरिए आप अपने कोर्स से रिलेटेड ऐप्स डाउनलोड भी कर सकते हो। आपके नोट्स के लिए भुगतान, उन नोट्स के डाउनलोड पर निर्भर करेगा।

रोपोसो (Roposo)-

रोपोसो (Roposo)-

अगर आप फैशन ग्रेजुएट्स और फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स हैं, तो आपको अपनी क्रिएशन के बदले आसानी से अपनी पॉकेट मनी निकाल सकते हैं। रोपोसो ‘द बाजार' टैब के तहत अपने डिजाइन डिस्प्ले करके पैसे कमाने का मौका देता है। रोपोसो पुरुषों और महिलाओं के लिए फैशन सोशल नेटवर्क है।

कैनवेरा (Canvera)-

कैनवेरा (Canvera)-

कैनवेरा देश की प्रमुख ऑनलाइन फोटोग्राफी कंपनियों में से एक है। यह फोटोग्राफर्स को एक बड़ा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है। बता दें कि कैनवेरा पार्टनर ऐप खासतौर पर कैनवेरा के साथ रजिस्टर्ड फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स के लिए है। अगर आप में भी फोटोग्राफी का हुनर है, तो ये ऐप आपके लिए काफी फायदेमंद है क्योंकि कैनवेरा स्टूडेंट्स और उभरते हुए फोटोग्राफर्स फोटो अपलोड करके पैसा कमाने का मौका देता है।

ओला (OLA)-

ओला (OLA)-

ओला को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। ये पॉपुलर ऑनलाइन ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क कंपनी है। अगर आप 18 साल से ऊपर हैं, तो ओला के साथ 3-4 घंटे पार्ट-टाइम ड्राइविंग करके आप आसानी से 12,000-15,000 रुपए कमा सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Here we are telling you 5 best mobile app to Make Money easily. For more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X