Samsung Galaxy Note 8 आज 8:30 बजे दुनिया के सामने होगा पेश
सैमसंग अपने फ्लैगशिप Galaxy Note 8 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी आज 23 अगस्त को न्यूयॉर्क में ये फोन दुनिया के सामने पेश करेगी। खबरें सामने आ रही हैं कि सैमसंग ये स्मार्टफोन आज शाम को 8:30 बजे ऑनलाइन लॉन्च करेगी। आप यहां Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते है। बता दें कि Galaxy Note 7 की फेलियर के बाद कंपनी एक बार फिर यूजर्स का भरोसा जीतने की पूरी कोशिश कर रही है। कंपनी ने इस फोन में सिक्योरिटी फीचर्स का पूरा ध्यान रखा है।

पढे़ं- वैलिडिटी खत्म होने के बाद यूज हो सकेगा बचा हुआ डेटा !
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार अपने इस फ्लैगशिप फोन के साथ बिल्कुल भी रिस्क नहीं लेना चाहती है, इसीलिए कंपनी ने इन-हाउस 8 प्वाइंट बैटरी टेस्ट के जरिए सुरक्षा जांच को और मजबूत बनाया है। इसके अलावा फोन में कई और खास फीचर्स भी दिए गए हैं। सैमसंग Note 8 में इसके 'Bixby' वॉइस असिस्टेंट के लिए एक अलग से फिजिकल बटन हो सकता है, जैसा कि गैलेक्सी S8 और S8 प्लस में है।
पढ़ें- 4 बेस्ट एंड्रॉइड ऐप, जो प्लेस्टोर पर आपको नहीं मिलेंगे
साथ ही इस फोन में S Pen आ सकता है। इसमें एक स्पीकर होता है जो वॉइस रिकॉर्डर की तरह काम करेगा। फोन में एक डुअल-कैमरा सेटअप भी होगा, जिसमें 12 मेगापिक्सल का ऑप्टीकल और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर कैमरा होगा। वहीं अगर फोन की डिजाइन की बात करें तो इसको राउंड एज में पेश किया जाएगा।

पढे़ं- इस ट्रिक से एंड्रॉइड फोन में शेड्यूल कर सकते हैं मैसेज
रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि S8 Plus की तरह Note 8 में भी 6.2 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। इसकी बॉडी भी S8 Plus से बड़ी नहीं होगी। वहीं रिपोर्ट्स ये भी कह रही हैं कि सैमसंग नेएक गैस सेंसर भी डेवलप किया है, जो कि एक ब्रेथालाइजर की तरह काम करता है। इस फीचर में अगर फोन यूजर ड्रिंक करता है, तो फोन उसे बता देगा। यह सेंसर भी कंपनी अपने फ्लैगशिप फोन में दे सकती है। इन सभी फीचर्स के बारे में और जानने के लिए फिलहाल आपको आज शाम तक इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








