WhatsApp Tips: ये गलतियाँ करेंगे तो अकाउंट हो सकता हैं बैन
व्हाट्सएप (WhatsApp) आज दुनिया का सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग बनकर उभरा है और करोड़ों यूजर्स इसका इस्तेमाल करते हैं। मेटा के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म के फायदे बहुत है लेकिन अगर गलती करते हुए पकड़े जाते हैं, तो कंपनी किसी भी यूजर के अकाउंट को बैन कर सकती है। जिसका मतलब यह होता है कि वो यूजर इसके बाद अपने नंबर पर WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। खैर, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमने वो बाते बताई है जो आपको करने से बचना है अन्यथा आपका व्हाट्सएप (WhatsApp) हमेशा के लिए बैन किया जा सकता है।

WhatsApp पर ये गलतियाँ करोगे तो अकाउंट हो सकता हैं बैन
अगर आप भी अपने व्हाट्सएप अकाउंट को बैन होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको निम्न बातों का पूरा ध्यान रखना होगा अन्यथा WhatsApp आपके अकाउंट पर कभी भी एक्शन ले सकती हैं।
WhatsApp के टर्म्स और सर्विस को न तोड़ें
यदि आपको व्हाट्सएप को ठीक से इस्तेमाल करना है तो, आपको इसके टर्म्स और सर्विस को नहीं तोड़ना है। अगर आप कभी इसका उल्लंघन करते हुए पाये जाते हैं, तो WhatsApp आपके अकाउंट को कभी भी बैन कर सकती है।
फेक न्यूज न करें शेयर
WhatsApp और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेक न्यूज को खत्म करने से लड़ रहे हैं। आपको जब भी कोई न्यूज मिले तो उसको जाँचने के बाद ही आगे किसी को फॉरवर्ड करें, क्योंकि फेक न्यूज फैलाने वाले अकाउंट को कंपनी कभी भी बैन कर सकती हैं।
व्हाट्सएप पर फेक अकाउंट बनाने से बचें
यदि आप किसी दूसरे व्यक्ति को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से फेक अकाउंट बनाते हैं, तो भी आपके व्हाट्सएप अकाउंट को कंपनी बैन कर सकती हैं। इसलिए गैर लोगों के फेक अकाउंट बनाने से बचें।
थर्ड-पार्टी WhatsApp ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के अकाउंट को भी किया जा सकता हैं बैन
वहीं आज मार्केट में कई थर्ड-पार्टी व्हाट्सएप एप्लिकेशन मौजूद हैं जो ठीक ऐसे ही काम करते हैं, लेकिन इनमें कुछ ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। इनमें से एक GB WhatsApp हैं जिसका इस्तेमाल बहुत से यूजर्स करते हैं। लेकिन इन ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के अकाउंट भी बैन किए जा सकते हैं।

ज्यादा लोगों को न करें ब्लॉक
अगर आप 1 या 2 नहीं बल्कि बहुत सारे यूजर्स को व्हाट्सएप पर ब्लॉक करते हैं, तो कंपनी आपके अकाउंट पर एक्शन लेकर उसको ब्लॉक कर सकती है। इसलिए यह काम करने से बचना ही बेहतर होगा।
आपत्तिजनक कंटैंट न करें शेयर
आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप जो कंटैंट भेज रहे हैं वो गलत तो नहीं है, क्या उससे किसी को आपत्ति तो नहीं होगी, अगर ऐसा कंटैंट यानि फोटो या वीडियो अपलोड करते हैं तो आपके व्हाट्सएप अकाउंट को हमेशा के लिए बैन किया जा सकता हैं।
अश्लील फोटो और वीडियो न करें शेयर
WhatsApp पर अगर कोई अश्लील फोटो और वीडियो शेयर करता हुआ पाया जाता है और उसके खिलाफ शिकायत होती हैं, तो उसके अकाउंट को परमानेंटली बैन किया जा सकता हैं। इसलिए ऐसे फोटो और वीडियो गलती से फॉरवर्ड न करें।
उम्मीद करते हैं, हमारी ये बातें आपको सही लगी होंगी और अगर आप भी इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपका WhatsApp अकाउंट कभी भी बैन नहीं होगा। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और फैमिली वालों के साथ जरूर शेयर करें।


Click it and Unblock the Notifications
