Home
Apps

ट्रैवल के शौकीन हैं तो आप फोन में जरूर रखें ये ऐप्‍स

By Shiwani Raturi

कुछ ही दिनों पहले हमने आपको SSC और CGL कोर्स से जुड़ी एप्‍स के बारे में बताया था आज हम आपके लिए कुछ नई एप्‍स लाएं है जो ट्रैवल के दौरान आपकी काफी मदद कर सकती हैं। कभी कहीं बाहर जाने का प्‍लान बनाते हैं तो हमें कई सारी प्‍लानिंग करनी पड़ती है। हालांकि आज टेक्‍नोलॉजी इतनी आगे बढ़ चुकी है कि महज कुछ ही सेकेंड में हमारा काम हो जाता है। इंटरनेट की मदद से हम घर बैठे पूरे देश दुनिया की खबर ले सकते हैं।

ऐसे में वेकेशन्‍स को लेकर भी ऐसी कई ऐप्‍स हैं जो कि काफी अच्‍छे सस्‍से दामों में हमारी वेकेशन को और यादगार बना देती हैं। इंटरनेट पर अब कुछ ऐसे एप हैं जिसके जरिए आप होटल, फ्लाइट और उस जगह से जुड़ी सभी इंफोर्मेशन प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी देश दुनिया में घुमने के शौकीन हैं तो हम यहां लेकर आये हैं ऐसे कुछ एप्स जो आपको देश दुनिया घूमने में मदद करेंगे।

ट्रैवल के शौकीन हैं तो आप फोन में जरूर रखें ये ऐप्‍स

Booking.com

यह दुनिया के बेस्ट होटल बुकिंग वेबसाइट में से एक मानी जाती है। इस ऐप के जरिए यूजर दुनिया के किसी भी होटल और घर के बेस्ट डील की जानकरी ले सकते हैं। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकेंगे। यह एप iOS और एंड्रायड दोनों पर काम करता है।

एक्‍सीडिया

एक्‍सीडिया एक ऐसी ऐप है जहां से अपने ट्रिप के लिए सस्‍ते दामों पर फ्लाइट की बुकिंग कर सकते हैं। यह ऐप आपको बेस्‍ट डील ऑफर करेगी। जिससे आपकी ट्रिप सस्‍ते में और अच्‍छे से हो जाए।

British Airway

ब्रिटिश एयरवेज आपको लाइव डिपार्चर और फ्लाइट से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियां देती है। यह ऐप आपको मनोरंजित करने के लिए फिल्मों से भी लैस है। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

Google Trips

Google ट्रिप आपको रेसेर्वशन्स, सही जगह, आसान रास्‍ता और संभावित यात्रा को लेकर कई सारी जानकारी देता है। इसमें आपको गूगल मैप का फीचर भी मिलेगा। जिससे आप आस-पास के रेस्तरां और बार के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Amazon Kindle

अमेजन किंडल ऐप हम बोर न हो इसके हम फोच में मूवीज औा बुक्‍स साथ लेकर चलते हैं। लेकिन कई बार ज्‍यादा सामान की वजह से कई चीजें नहीं ले जा पाते। ऐसे में हम किंडल ड‍िवाइस का इस्‍तेमाल करते हैं। ट्रैवल के दौरान अगर आपके पास किंडल डिवाइस नहीं है, तो भी आप मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें कई भाषाओं की किताबें मुफ्त में उपलब्‍ध होती हैं और आप इन्‍हें पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप किसी बुक को खरीदकर भी पढ़ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you love travelling then we are going to suggest you some best travelling apps which helps you to explore you travel experience.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X