जानिए कैसे आपके हजारों रुपए बचाएगा ये छोटा सा ऐप
इस ई-लर्निंग ऐप में ऑडियो और वीडियो ट्यूटोरियल के जरिए कोचिंग की स्टायल में सिखाया जाता है। सबसे अच्छी बात ये है कि ये एक फ्री ऐप है।
इस समय लगभग सभी के पास स्मार्टफोन है, जिसमें ढ़ेर सारे ऐप्स मौजूद होते हैं। इन ऐप्स की मदद से आप अपने सभी काम आसानी से फोन में ही कर लेते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा ऐप बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपके पैसों की सेविंग भी हो सकेगी। ई लर्निंग ऐप खास तौर पर स्टूडेंट्स के लिए काफी यूजफुल है। इस ऐप की मदद से स्टूडेंट एक्स्ट्रा कोचिंग क्लास में खर्च होने वाला पैसा बचा सकते हैं।

पढ़ें- सुरक्षित मोबाइल बैंकिंग के लिए ध्यान रखें 5 जरूरी बातें
ई लर्निंग ऐप आपको प्लेस्टोर पर आसानी से मिल जाएगा। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या किसी नई भाषा को सीखना चाहते हैं, तो इस ई लर्निंग ऐप की मदद से आप आसानी से सीख सकते हैं। यह ऐप आपको हर विषय के बारे में विस्तार से सब पढ़ाएगा। इस ऐप में ऑडियो और वीडियो ट्यूटोरियल के जरिए कोचिंग की स्टायल में सिखाया जाता है। सबसे अच्छी बात ये है कि ये एक फ्री ऐप है और इतना सब सीखने के बदले आपको एक भी पैसा नहीं चुकाना होगा।

पढ़ें- इंटरनेट पर ये 'खास' चीजें सर्च करती हैं लड़कियां
इस ऐप में आपको फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इतिहास, इकोनॉमिक्स, भूगोल, संस्कृत और गणित सहित कई विषयों के बारे में जानकारी मिलेगी और मैथ्स जैसे सब्जेक्ट को स्टेप बाय स्टेप समझ सकेंगे। इसके अलावा इसमें आईआईटी जेईई, मैनेजमेंट और नेट जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को भी इससे मदद मिलेगी। इसके अलावा अगर आप किसी दूसरी भाषा के बारे में जानना चाहते हैं, तो वो भी इस ऐप के जरिए सीख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








