व्हाट्सएप ग्रुप चैट इनवाइट लिंक बनाने के स्टेप
जानिए किस प्रकार आप व्हाट्सएप ग्रुप चैट इनवाइट लिंक को क्रिएट कर सकते हैं ताकि अन्य लोग भी उस ग्रुप से जुड़ पाएं।
फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हाट्सएप इन दिनों काफी लोकप्रिय है। हर कोई इसका हिस्सा है और इसमें एक साथ बातचीत करने व आपस में जुड़े रहने के लिए ग्रुप को बना लेता है।

परिवार के सदस्यों का अपना अलग ग्रुप होता है, दोस्तों का अलग ग्रुप होता है। पर अगर आप किसी को ग्रुप में जोड़ना चाहते हैं तो आपको उसे इनवाइट करना होगा और इसके लिए आपको एक लिंक जेनरेट करना होगा।
इस लिंक को बनाना कोई कठिन कार्य नहीं है। अगर आप ग्रुप के एडमिन है तो किसी के लिए इस लिंक को क्रिएट कर सकते हैं और उसे एड कर सकते हैं। इसके लिए निम्न स्टेप को फॉलो करना होगा-
जीबी व्हाट्सएप एपीके को डाउनलोड कर लें
सबसे पहले आपको जीबी व्हाट्सएप एपीके को डाउनलोड करना होगा और इसे अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा। लेकिन इसे इंस्टॉल करने से पहले आपको अपने फोन में ऑफिशियल व्हाट्सएप को अनइंस्टॉल कर देना होगा।
ग्रुप में जाएं
अब आप जिस ग्रुप का लिंक क्रिएट करना चाहते हैं उस ग्रुप में जाएं। अगर बहुत ज्यादा ग्रुप हैं तो सर्च बार में जाकर सर्च कर लें।
दाएं ओर ऊपर की तरफ दिए गए ‘+’ बटन को हिट करें
आप ग्रुप को ओपन करने के बाद, ‘+' बटन को दबाएं।
ग्रुप लिंक क्रिएट करना
ग्रुप सेटिंग में जाने के बाद ग्रुप लिंक को क्रिएट कर लें। इसमें एक विकल्प आता है ‘create a group link' आपको सिर्फ इस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आपको 5 से 10 सेकेंड का इंतजार करना होगा। अब आप, जिसे जोड़ना चाहते हैं उसे ये लिंक भेज सकते हैं।
नोट: अगर आप ग्रुप इनवाइट लिंक को क्रिएट करना चाहते हैं तो आपको ग्रुप का एडमिन होना आवश्यक है। सिर्फ एडमिन ही इस लिंक को क्रिएट कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








