Home
Apps

Google ने लॉन्च किया एक नया फीचर, फोन आने पर पता चलेगा Caller का नाम

Google Phone ऐप के लिए एक नया फीचर शुरू कर रहा है। जी हाँ, 9to5Google की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार जब किसी का फोन आयेगा तो रिंगटोन बजने के साथ कॉलर का नाम भी बता देगा कि कॉल किसने किया है अगर नंबर मोबाइल में Save नहीं है तो। यह फीचर यूजर्स को हर बार फोन बजने पर या जब फोन हेडसेट से जुड़ा होता है, यानि जब आप किसी कॉल के लिए कॉलर आईडी की जानकारी चाहते है या कब नहीं इसके लिए ऐप से मैन्युअल सेट भी कर सकते है।

Google ने लॉन्च किया एक नया फीचर, फोन आने पर पता चलेगा Caller का नाम

बता दें कि इससे पहले Apple ने भी कुछ कुछ समय पहले अपने iOS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इसी तरह के फीचर की शुरुआत की थी। iPhone वाले लोगों को यह फीचर बहुत उपयोगी लगता है, क्योंकि वे फोन के डिस्प्ले पर एक नज़र डालने से पहले ही यह जान लेते हैं कि कॉल आखिर कौन कर रहा है।

कॉलर आईडी अनाउंचमेंट फीचर को Enable कैसे करें

यदि आपने गूगल फ़ोन ऐप को अपडेट कर दिया है तो आप दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके "कॉलर आईडी अनाउंचमेंट" फीचर को Enable कर सकते हैं। क्योंकि यह आपके लिए भी बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।

- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल पर Google फ़ोन ऐप खोलना होगा।

- इसके बाद आपको ऐप की सेटिंग्स में जाना होगा।

- फिर आपको "Announce caller ID" टैब पर टैप करना होगा।

- Choose करें कि आप इस फीचर को कैसे Enable करना चाहते हैं: हमेशा के लिए, या केवल हेडसेट का उपयोग करते समय, या कभी नहीं।

- अब आपकी सेटिंग के अनुसार, फोन की Ring बजने पर डिवाइस आपको कॉलर आईडी दिखा देगा कि कॉल करने वाला कौन है।

इस प्रकार जब कोई आपको कॉल करेगा तो आपको कॉल रिसिव करने से पहले ही पता चल जाएगा कि किसने कॉल किया है। इससे पहले यह फीचर हमें TrueCaller में भी मिलता है।

वहीं अगर गूगल की अन्य खबरों पर नजर डालें तो Google ने अपने I/O 2021 डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने लेटेस्ट Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम का पहला पब्लिक बीटा जारी कर दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google I/O 2021 has brought in several new features and updates, including the Android 12 OS. Here, Android users can explore several new features, including the announcer ID on the Phone app. Simply put, the Google Phone app on your Android device will now reveal the name and number of any incoming call, much like Turecaller.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X