गूगल लेकर आया प्लेस्टोर का नया अपडेटेज वर्जन
रेनसमवेयर वायरस अटैक के बाद गूगल काफी अलर्ट हो गया है और प्लेस्टोर सिक्युरिटी के लिए लगातार इसे अपडेट किया जा रहा है।
एंड्राइड यूजर्स प्लेस्टोर का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन में ऐप्स डाउनलोड करने के लिए करते हैं। गूगल यूजर्स की जरूरतों को ध्यान रखते हुए लगातार काम कर रहा है। अब गूगल ने प्लेस्टोर को और भी बेहतर बनाने के लिए इसका नया वर्जन जारी कर दिया है। हालांकि अभी ये अपडेट वर्जन सभी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अबेलेवल नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सभी मोबाइल पर ये उपलब्ध होगा।

गूगल प्ले स्टोर के नए अपडेट v7.8.74 की एपीके फाइल को http://www.apkmirror.com/apk/google-inc/google-play-store/google-play-store-7-8-74-release/ लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड किया जा सकता है।
पढ़ें- पढ़ना चाहती हैं बॉयफ्रेंड की व्हाट्सएप चैट, तो ये ट्रिक है आपके लिए
हालांकि जारी किए गए अपडेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि कुछ टाइम पहले गूगल ने प्लेस्टोर अपडेट कर इसके लुक में कुछ चेंज किए था। इसके अलावा इसके ओटी सपोर्ट के साथ इंस्टैंट ऐप्स को भी जोड़ा था। यूजर्स को इस अपडेट वर्जन को डाउनलोड करने के लिए फोन की सेटिंग्स में जानक इस ऐप को डाउनलोड करने की परमिशन देनी होगी और अननोन सोर्सेस को इनेबल करना होगा।
पढ़ें- आपके डिप्रेस्ड होने की वजह कहीं फेसबुक तो नहीं ? ये पढ़िए

कुछ समय पहले रेनसमवेयर वायरस अटैक के बाद गूगल ने सुरक्षा के लिए प्ले स्टोर से करीब 20 ऐप्स हटा दिए थे। इसके अलावा गूगल ने उन ऐप्स को डाउनलोड न करने की और तुरंत हटा देने की चेतावनी भी जारी की थी। गूगल की सिक्युरिटी कंपनी ने Dubbed Judy नाम के ऐप्स में मालवेयर फाउंड किया था। इन ऐप्स से गूगल प्ले स्टोर पर भी वायरस आने का खतरा था।


Click it and Unblock the Notifications








