Hike ने Gully boy के साथ पार्टनरशिप करके कहा, "अपना टाइम आएगा"
भारत की पहली देसी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप हाइक काफी पॉपुलर है। लोग इसका इस्तेमाल खासतौर पर प्लेटफॉर्म पर दिए जाने वाले शानदार स्टिकर्स के चलते करते हैं। हाल ही में Valentine's day के चलते ऐप पर कमाल के नए स्टिकर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये स्टिकर पैक्स टेडी बियर, हार्ट्स, कपल द्वारा की जाने वाली चीजों और प्यार की अन्य प्रतीकात्मक चीजों के जरिए प्यार के हजारों रंगों को अभिव्यक्त करते हैं।

इमेज क्रेडिट:- हाइक
आप उन्हें डाउनलोड करके शेयर किया जा सकता है। आप अपने दोस्तों या प्रियजनों को रोमांटिक स्टिकर्स भेजकर 7 फरवरी से शुरू हो चुके वैलेंटाइन्स सप्ताह के हर दिन का जश्न मना रहे होंगे या मना सकते हैं। हाइक एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी के लिये भी एक स्पेशल पैक लेकर आया है। जो इसे सबसे खास बनाता है।
गल्ली ब्वॉय के साथ पार्टनरशिप
इस बार हाइक ने मैसेजिंग पार्टनर के रूप में गल्ली ब्वॉय के साथ पार्टनरशिप कर ली है। अभिनेता रणवीर सिंह की इस फिल्म का जलवा सोशल मीडिया में देखने को मिल रहा है। लोगों को फिल्म के गानें भी काफी पसंद आ रहे हैं। बता दें, 14 फरवरी 2019 को गल्ली ब्वॉय के रिलीज होने वाली है।
उससे पहले ही हाइक द्वारा फिल्म से प्रेरित स्टिकरों को प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ये स्टिकर्स आपको गल्ली स्टाइल अपनी बात रखने में मदद करेंगे। इतना ही नहीं, इसके जरिये आप फिल्म के मशहूर डायलॉग्स और गानों के लिरिक्स वाले स्टिकर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हाइक यूजर्स इन स्टिकर्स को इस्तेमाल करने के लिए प्लेस्टोर और ऐप-स्टोर से इन पैक्स को डाउनलोड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








