Home
Apps

WhatsApp पर आर्काइव किए बिना कैसे करें चैट प्राइवेट, स्टेप बाय स्टेप जानें प्रोसेस

इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp दुनियाभर के लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी इसमें हर दिन अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लेकर आती है। लेकिन क्या आप WhatsApp के ऐसे फीचर के बारे में जानते हैं, जिसकी मदद से आप चैट को डिलीट किए बिना प्राइवेट रख सकते हैं।

जी हां, कंपनी आपको इस ऐप में ऐसा फीचर देती है, जो कि आपकी चैट को डिलीट किए बिना प्राइवेट रखने में मदद करता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप आर्काइव किए बिना अपनी चैट को कैसे प्राइवेट रख सकते हैं।

WhatsApp पर आर्काइव किए बिना कैसे करें चैट प्राइवेट

WhatsApp पर कैसे रखें अपनी चैट प्राइवेट

WhatsApp पर अपनी चैट को प्राइवेट करने के लिए आपको हमारे द्वारा बताई गई स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp को ओपन करें।

अब उस चैट को सिलेक्ट करें, जिसे आप प्राइवेट रखना चाहते हैं।

अब अपने WhatsApp की स्क्रीन पर राइट साइड में नजर आ रहे 3 डॉट पर क्लिक करें।

यहां 'Lock Chat' पर क्लिक करें।

ऐसा करते ही आपको स्क्रीन पर पॉप-अप नजर आएगा, जिसमें 'Lock And Hide Chat' लिखा होगा।

अपनी चैट को लॉक करने के लिए 'Continue' ऑप्शन पर क्लिक करें।

इस प्रोसेस को फॉलो करने के बाद आप अपनी चैट को प्राइवेट कर सकते हैं और इस चैट को आप सिर्फ अपने चेहरे या फिर फिंगरप्रिंट के माध्यम से ही ओपन कर सकते हैं।

चैट कैसे करें अनब्लॉक

ध्यान दें कि जब आपकी चैट लॉक होती है, तो नोटिफिकेशन कंटेंट और कॉन्टैक्ट छिप जाते हैं। अगर आप इन चैट को पब्लिक करना चाहते हैं, तो लॉक्ड चैट फोल्डर पर जाएं और यहां वो चैट सिलेक्ट करें, जिसे आप अनब्लॉक करना चाहते हैं। अब 3 डॉट आइकन पर टैप करें और फिर 'Unblock Chat' पर क्लिक करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
In WhatsApp, the company gives you such a feature, which helps in keeping your chat private without deleting it. Here we are going to tell you how you can keep your chat private without archiving it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X