Home
Apps

WhatsApp ला रहा है इंटरेस्टिंग फीचर, अपने पसंद के सेलिब्रिटी से बात करना होगा संभंव

इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए अपडेट जारी कर रहा है, ताकि कंपनी अपने यूजर्स को बेहतरीन सुविधाएं दे सकें। हाल ही में खबर सामने आई हैं कि व्हाट्सऐप अब एक और फीचर पर काम रहा है, जिसके आने के बाद यूजर्स Meta AI से वॉयस मोड में सवाल-जवाब कर सकेंगें।

बता दें कि ये WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर की मदद से यूजर्स का इस ऐप को इस्तेमाल करना और भी दिलचस्प होने वाला है। खबर के मुताबिक, Meta AI के साथ इसमें सेलिब्रिटी वॉयस का सपोर्ट मिलेगा। सरल शब्दों में समझे तो, Meta AI आपके किसी भी सेलिब्रिटी की आवाज में बात करेगा और आपके सवालों का जवाब देगा। है ना ये फीचर काफी इंटरेस्टिंग और मजेदार।

WhatsApp का अपकमिंग फीचर देगा मजेदार एक्सपीरियंस

अब WhatsApp पर सेलिब्रिटी से करें बात

WhatsApp पर आ रहे इस फीचर से आपको सेलिब्रिटी से बात करने का मौका मिलने वाला है। इस अपकमिंग फीचर की खास बात यह है कि इस फीचर में आपको अपने पसंद के सेलिब्रिटी को चुनने का ऑप्शन मिलेगा। जी हां, आप अपने पसंद के मुताबिक सेलिब्रिटी को चुन सकते हैं और सवालों के जवाब पा सकते हैं।

अपकमिंग फीचर की हो रही टेस्टिंग

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के इस नए फीचर की टेस्टिंग अमेरिका और ब्रिटेन में की जा रही है और इसके जल्द ही अन्य देशों में रोलआउट होने की संभावना भी है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि भारत में WhatsApp पर किस सेलिब्रिटी की आवाज मिलती है। ये अपकमिंग फीचर आपके WhatsApp के यूज को मजेदार बनाने वाला है, क्योंकि ये आपको वैसा ही एक्पीरियंस देगा, जैसा आप अपने दोस्तों और फैमिली से बात करते समय प्राप्त करते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.19.32 पर इस फीचर को टेस्ट किया जा रहा है। यह फीचर फिलहाल उन लोगों को दिखाई नहीं दे रहा है, जिन्होंने Google Play Store के माध्यम से बीटा प्रोग्राम ज्वाइन किया है।

WhatsApp का बिजनेस हुआ दोगुना

WhatsApp में लगातार आ रहे नए अपडेट्स की वजह से ये भारत में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में से एक माना जाता है। यही वजह है कि भारत में कंपनी ने अपने रेवेन्यू में बढ़ोत्तरी की है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक, भारत में WhatsApp का राजस्व एक साल में दोगुना हो गया है। Meta कंपनी ने फेस्टिवल सीजन के पहले WhatsApp पर छोटे कारोबियों के लिए कई सुविधाओं का अनावरण किया है, जिसमें 'Meta Verified Badge' भी शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Recently, news has come out that WhatsApp is now working on another feature, after which users will be able to ask questions in voice mode from Meta AI. Yes, with the help of this feature, you will be able to get answers to questions in the voice of your favorite celebrity.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X