Home
Apps

बुरी खबर: 4 दिन बाद Instagram का यह सबसे उपयोगी फीचर हो जाएगा बंद

Instagram जो आज के समय में सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जहाँ करोड़ों यूजर्स अपना अकाउंट बनाकर कॉन्टेंट का आनंद लेते है। साथ ही टिक टॉक के बंद होने के बाद से ही इंस्टाग्राम के यूजर्स की संख्या कई गुना बढ़ गयी है। हालांकि फेसबुक के स्वामित्व वाले फोटो-शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर अब स्वाइप-अप फीचर को हटाने का फैसला कर दिया है।

बुरी खबर: 4 दिन बाद Instagram का यह सबसे उपयोगी फीचर हो जाएगा बंद

इस कारण अब क्रिएटर्स और ब्रांड यूजर्स को किसी अन्य थर्ड-पार्टी वेबसाइट पर नहीं ले जा सकेंगे। साथ ही कंपनी ने पहले ही इसके बारे में यूजर्स को सूचित किया जा चूका है कि वो 30 अगस्त को इस फीचर को बंद कर देगा।

इंस्टाग्राम में Swipe-Up की जगह लेगा यह फीचर

अगर आप भी क्रिएटर है आपको भी इससे चिंता हो रही है तो ऐसा करने की जरुरत नहीं है। क्योंकि स्वाइप अप फीचर के बजाय, इंस्टाग्राम पर अब लिंक डालने के लिए एक Link Sticker का फीचर ला रहा है, जिसका मतलब यह है कि यूजर्स उस स्टिकर को सेलेक्ट करके लिंक डाल पाएंगे। और जब दूसरे यूजर्स उस स्टिकर पर टैप करेंगे, तो वो लिंक ओपन हो जायेगी।

कंपनी ने कहा कि जिस तरह से लोग स्वाइप-अप फीचर के रूप में इंस्टाग्राम का उपयोग करते हैं, उससे कहीं ज्यादा लोगों को अच्छा अनुभव स्टिकर से मिलेगा। वर्तमान में, यूजर्स स्टोरीज के बीच नेविगेट करने के लिए बाएं और दाएं स्वाइप करते हैं, जबकि एडवरटाइजर्स और चुनिंदा यूजर्स के लिए स्वाइप अप फ़ंक्शन की पेशकश की जाती है, जो प्रोडक्ट को बेचने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।

चल रही थी टेस्टिंग

गौरतलब हो कि इंस्टाग्राम के इस फीचर की जून से पहले ही टेस्टिंग शुरू हो गयी थी और साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि अब इंस्टाग्राम पर हर यूजर लिंक वाली स्टोरी पोस्ट कर पाएंगे। क्योंकि Swipe-Up का फीचर सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलता था जिनके 10 हजार फॉलोवर्स थे। लेकिन अब शायद यह फीचर हर किसी के लिए उपलब्ध होगा, जैसा कि यहाँ एक रिपोर्ट में कहा गया था।

हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध होगा या सिर्फ चुनिंदा लोगों के लिए ही, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram is the largest social media platform in today's time, where millions of users enjoy the content.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X