ऐसे जानिए अपने मोबाइल डाटा यूसेज की सारी खबर
इंटरनेट के बिना आज शायद ही कोई स्मार्टफोन और स्मार्टफोन यूज़र होगा। हर यूज़र की जरुरत इंटरनेट बन चुका है। सुबह से लेकर शाम तक हमारे सैंकड़ों काम इंटरनेट की मदद से पूरे होते हैं। चाहे वो सुबह न्यूज़ रीडिंग हो, दिन भर दोस्तों के साथ चैटिंग, सोशल मीडिया अपडेट्स, या फिर ईमेलिंग हर चीज के लिए इंटरनेट की जरुरत है। यहां तक कि ऑफिस या कहीं आने जाने तक के लिए भी कैब बुकिंग के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है।

अपने यूज़र्स की इसी जरुरत को देखते हुए कई टेलिकॉम कंपनियां शानदार ऑफर्स भी पेश कर रही हैं। लेकिन यह लिमिटेड डाटा कब खत्म हो जाए इसका कोई अंदाजा नहीं है।
इसी इंटरनेट यूसेज को मेन्टेन करने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं एक शानदार तरीका, जिससे आप अपने मोबाइल डाटा पर नज़र रख सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
इंटरनेट स्पीड मीटर ऐप
यह पूरी प्रोसेस बेहद आसान और सिंपल है। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट स्पीड मीटर ऐप डाउनलोड करनी होगी। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर में एकदम मुफ्त उपलब्ध है।
कस्टमाइज की जा सकती है ऐप
यह आप कस्टमाइज की जा सकती है। ऐप इंस्टॉल होकर यूज़र के स्टेटस बार पर रहेगी, जिसके बाद आप इसमें चाहे तो कुछ भी बदल सकते हैं। पोजीशन चेंज से लेकर डाटा लिमिट आदि सभी कुछ।
सेटिंग्स
इसमें चेंज करने के लिए आपको ऐप के अंदर सेटिंग्स में जाना होगा। सेटिंग्स के अंदर आपको विजेट पोजीशन जैसे कई ऑप्शन मिलेंगे, जिन्हें आप अपने अनुसार बदल सकते हैं।
इंटरनेट यूसेज रिकॉर्ड
इस ऐप के जरिए आप अपने फोन में डेली और मंथली बेसिस पर इंटरनेट यूसेज रिकॉर्ड कर सकते हैं। जिससे आपको अपने डाटा की सारी खबर हो।
इंटरनेट स्पीड
अब अपने फोन में इंटरनेट स्पीड को स्मार्टली मॉनिटर करें, और नज़र रखें अपने इंटरनेट स्पीड पर।


Click it and Unblock the Notifications








