Home
Apps

इन मैलिसियस ऐप्स को तुरंत कर लें अनइंस्टॉल, वरना आपका डेटा हो सकता है चोरी

Android यूजर्स अभी भी सिक्योरिटी से जूझ रहे हैं और अब एक बार फिर मैलिसियस ऐप्स (Malicious Apps) की लिस्ट सामने आयी है और इस बार इसके बारे में सबसे पहले PhoneArena ने जारी की है। कुछ ऐप्स हैं जो यूजर्स के साथ ऑनलाइन ठगी कर सकते हैं। हालांकि इनमें से अधिकांश ऐप्स को Google Play Store से हटा दिया गया है, लेकिन फिर भी यूजर्स को उन्हें अपने डिवाइस से अनइंस्टॉल करना होगा। बता दें कि इन ऐप्स को वैश्विक स्तर पर 50,000 से ज्यादा डाउनलोड किया गया है और ऊपर से 4.8-स्टार की रेटिंग भी दी गई है।

इन मैलिसियस ऐप्स को तुरंत कर लें अनइंस्टॉल, वरना आपका डेटा हो सकता है चोरी

इन 5 मैलिसियस ऐप्स को तुरंत कर लें अनइंस्टॉल - Delete These Malicious Apps Immediately

Document Manager

एक साइबर सिक्योरिटी फर्म, Cyble ने पाया है कि "Document Manager" ऐप ने एक खतरनाक ट्रोजन को ऐप में लगा रखा है। विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि यह प्रसिद्ध हाइड्रा मैलवेयर का एक नया वर्जन है जिसने वर्षों से एंड्रॉइड के यूजर्स को बहुत प्रभावित किया है। ये ऐसे ऐप हैं जो अन्य ऐप इंस्टॉल करने के लिए विशेष अनुमति प्राप्त करने के लिए फेक अपडेट नोटिफिकेशन भेजते हैं, जिनका उपयोग अटैकर्स यूजर्स की जानकारी जैसे पासवर्ड, बैंकिंग क्रेडेंशियल, कोंटेक्ट, एसएमएस और अन्य सेंसिटिव डिटेल्स चोरी कर सकते हैं।

3D Camera To Plan

3D कैमरा प्लान आपके फोन को एक नए प्रकार के ट्रोजन वायरस, ग्रिफ्टहॉर्स से संक्रमित करता है। यह भी बहुत खतरनाक है और यह सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजता है और अगर यूजर्स ऐसा कर देते है तो बड़ी ठगी का शिकार हो सकते हैं। हालांकि ये ऐप भी गूगल प्ले स्टोर के साथ-साथ बाकी जगह से भी हटा दिया गया है।

OneEmoji keyboard

वनइमोजी कीबोर्ड एक और जोकर ऐप है जिससे आपको ध्यान से रहना है। यह एक जोकर मैलवेयर है, जो ट्रोजन के साथ सबसे खतरनाक Android मैलवेयर में से एक है। यह ऐप बिना अनुमति के पेड सब्सक्रिप्शन ले सकता है।

Imtoken

वहीं ESET साइबर सिक्योरिटी के रिसर्चर्स ने क्रिप्टोक्यूरेंसी वॉलेट के 40 क्लोन ऐप्स भी ढूँढे हैं। इन क्रिप्टो वॉलेट में मैलिसियस ट्रोजन होते हैं जिन्हें आपकी सभी क्रिप्टो को चुराने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Intelligent Translator Pro

इन मैलिसियस ऐप्स को तुरंत कर लें अनइंस्टॉल, वरना आपका डेटा हो सकता है चोरी

इंटेलिजेंट ट्रांसलेटर प्रो 3डी कैमरा टू प्लान ऐप के जैसा ही एक मैलिसियस ऐप है। यह ऐप आपके फोन को ग्रिफ्टहॉर्स ट्रोजन से संक्रमित करता है जो आपको फ्री "गिफ्ट" की नोटिफिकेशन भेजता है और क्लिक करने पर वो किसी दूसरे पेज के साथ रीडायरेक्ट कर देता है और आपका फोन नंबर मांगता है। फिर वे बैंक डिटेल्स मांगने के बजाय पैसा मांगते हैं।

तो अगर आपने भी इन में से किसी भी ऐप को अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर रखा है तो उसको तुरंत अनइंस्टॉल कर लें क्योंकि फोन में बने रहने से आपके साथ ठगी हो सकती है और डेटा के लीक के साथ आपका बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है।

साथ ही हमारा सुझाव है कि जब भी आप कोई ऐप इंस्टॉल करें तो वो Google Play Store से ही करें और करने से पहले यह भी जरूर देख लें कि यूजर्स ने रिव्यू कैसे किए और डेवलपर कौन है और ऐप के बारे में भी पढ़ लें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Android users are still struggling with security and now once again the list of malicious apps has come to the fore this time it has been first released by PhoneArena. There are some apps that can cheat users online.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X