Home
Apps

TikTok को मिलेगी तगड़ी टक्कर; Meta ने लॉन्च किया 'Edits' वीडियो एडिटिंग ऐप

Instagram Edits Editing App Launch: Meta अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए पूरी दुनिया में चर्चित है। खासकर इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे ऐप का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं। ऐसे में TikTok को कड़ी टक्कर देने के लिए कंपनी ने एक नया वीडियो एडिटिंग ऐप लॉन्च किया है। इस स्टैंडअलोन ऐप को Edits नाम दिया गया है, जो TikTok के CapCut जैसा है।

बता दें कि Edits एक फ्री ऐप है जो आपके कॉन्सेप्ट को Instagram Reels में बदलने की क्षमता रखता है। इसके लिए इस ऐप में कई तरह की सुविधाएं दी गई हैं। बता दें कि यह ऐप Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Meta ने लॉन्च किया 'Edits' वीडियो एडिटिंग ऐप

क्या है Edits ऐप?

Meta द्वारा सबसे पहले जनवरी में Edits के लॉन्च की घोषणा की गई थी। यह ऐप तब चर्चा में आया जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने TikTok और CapCut पर बैन लगाने की बात कही थी।

इसके साथ ही भारत में CapCut नहीं है, ऐसे में अमेरिकी यूजर्स के बीच एक फेमस इस वीडियो एडिटिंग ऐप का एक ऑप्शन लाना कंपनी के साथ-साथ यूजर्स के लिए भी फायदेमंद होगा।

कैसे काम करता है नया ऐप?

अब सवाल उठता है कि Instagram Edits कैसे काम करता है? बता दें कि यह ऐप यूजर को अपने फोन के कैमरे का उपयोग करके फुटेज कैप्चर करने और बिना किसी वॉटरमार्क के अपने प्रोजेक्ट को एक्सपोर्ट करने की सुविधा देता है।

ऐप क्लिप-लेवल प्रिसिजन, ऑटो-एन्हांस टूल और AI इमेज एनीमेशन जैसी सुविधाओं के साथ आता है, जिससे यूजर को ज्यादा कंट्रोल मिलता है।

बता दें कि Edits यूजर को Meta की विशाल लाइब्रेरी से म्यूजिक एक्सेस करने देता है। हालांकि Edits का उपयोग करने के लिए यूजर को एक Instagram अकाउंट की जरूरत होती है। बता दें कि अब तक इसको 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया है।

Instagram Edits के खास फीचर्स

ऑल-इन-वन वर्कफ्लो: आप ऐप को छोड़े बिना प्रोजेक्ट आइडिया को मैनेज कर सकते हैं, वीडियो शूट कर सकते हैं, एडिट कर सकते हैं और एक्सपोर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें कोई वॉटरमार्क नहीं होगा।

प्रो-लेवल एडिटिंग टूल: इस ऐप में हाई-क्वालिटी कैमरा और टाइमलाइन प्रिसिजन से लेकर कटआउट और AI एनिमेशन जैसे कूल इफेक्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

स्मार्ट AI सुविधाएं: इस ऐप में आप ऑटोमेटिकली कैप्शन जेनरेट कर सकते हैं, फ़ोटो को वीडियो में बदलने के लिए AI का उपयोग कर सकते हैं और आसानी से बैकग्राउंड बदल सकते हैं।
कंटेंट इनसाइट्स: इसके परफॉर्मेंस इनसाइट्स की मदद से आप ट्रेंडिंग रील्स देख कर और म्यूजिक को सेलेक्ट करके अपने कंटेंट को बेहतर बना सकते हैं।

इसके साथ ही कंपनी आने वाले समय में इस ऐप में कीफ्रेम एडिटिंग, मॉडिफाई टूल और कोलैबोरेशन टूल जैसी सुविधाएं जोड़ेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Meta launches Edits video editing standalone app like TikTok apart from Instagram
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X