Home
Apps

Mitron ऐप को दोबारा से गूगल प्ले स्टोर पर रिस्टोर किया गया

Mitron ऐप को एक बार फिर से यूज़र्स डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से 2 जून को हटा दिया गया था। अब इस ऐप को एक बार फिर से गूगल पर वापस ला दिया गया है। गूगल प्ले स्टोर पर अब Mitron ऐप डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है। आप इस ऐप को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Mitron ऐप को दोबारा से गूगल प्ले स्टोर पर रिस्टोर किया गया

आपको बता दें कि इस ऐप के भारतीय होने की वजह से काफी लोकप्रियता मिली थी लेकिन फिर गूगल ने इसे प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया था। गूगल ने इस ऐप को रिमूव करने की वजह 'spam and minimum functionality' पॉलिसी का उल्लंघन करना बताया था।

मित्रों ऐप को फिर से किया जएगा डाउनलोड

इसके एक-दो दिन बाद ही ख़बर आई कि गूगल मित्रों ऐप के डेवलपर्स के साथ मिलकर उस ऐप में आई समस्याओं को खत्म कर रहा है। अब गूगल ने और मित्रों ऐप के भारतीय डेवलपर्स ने इस ऐप में आने वाली समस्याओं और बग्स को फिक्स कर लिया है। इस वजह से अब इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर फिर से लिस्टेड कर दिया गया है।

आपको बता दें कि इस ऐप में टिकटॉक की तरह ही यूज़र्स अपने आकर्षित वीडियो बनाकर लाइक्स, कमेंट्स पा सकते हैं। इस ऐप को एक भारतीय डेवलपर ने डेवलप किया था, इस वजह से इसे काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली और महज एक हफ्ते में ही 50 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया है।

हालांकि बाद में खुलासा हुआ कि असल में इस ऐप के सोर्स कोड को एक पाकिस्तानी डेवलपर ने डेवलप किया था और उसे एक भारतीय डेवलपर ने खरीदकर मित्रों नाम से लॉन्च किया है। आइए हम आपको बताते हैं कि इस ऐप को कैसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें अपनी नई लोकप्रिय वीडियो को क्रिएट करके पोस्ट कर सकते हैं।

सेक्शन 1: Mitron App को डाउनलोड करके यूज़ करने का स्टेप्स

स्टेप 1: गूगल प्ले स्टोर और आईओएस सर्च पर जाकर Mitron Shopkiller Ecommerce को सर्च करें...

स्टेप 2: इंस्टॉल करके इस ऐप को ओपन करें...

स्टेप 3: प्रोफाइल बटन पर क्लिक करें और फेसबुक और गूगल के जरिए लॉग इन करें..

इसके बाद आपका अकाउंट क्रिएट हो जाएगा। उसके बाद आप अपने प्रोफाइल में फॉलोवर्स और हर्ट्स के नंबर्स को देख सकते हैं। आप इसमें उन लोगों को भी देख सकते हैं, जिन्होंने आपको फॉलो किया है।

स्टेप 4: डाउनलोड करने के बाद आप वीडियो लाइब्रेरी को एक्सेस कर सकते हैं, और स्क्रोल करके अलग-अलग वीडियो को देख सकते हैं।

सेक्शन 2: वीडियो बनाकर पोस्ट करने का तरीका

स्टेप 1: वीडियो बटन पर क्लिक करें और वीडियो क्रिएट करें।

स्टेप 2: अब प्राइमरी और सेकेंडरी कैमरा में से किसी एक को चुनिए।

स्टेप 3: म्यूज़िक बटन को क्लिक करें और उसमें साउंड जोड़े।

स्टेप 4: प्रेस और होल्ड करके रिकॉर्ड बटन को दबाएं और एक वीडियो शूट करें।

इसके अलावा अगर आपके फोन में पहले से भी कोई वीडियो है तो आप उसे भी सीधा डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार वीडियो अपलोड होने के बाद आप वीडियो को देख सकते हैं।

स्टेप 5: अपने वीडियो के लिए आपको कुछ डिस्क्रिप्शन डालना होगा।

स्टेप 6: अब आप चेक बटन पर क्लिक करके वीडियो को पोस्ट कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Users can download the Mitron app once again. This app was removed from the Google Play Store on 2 June. Now this app has been brought back to Google once again. The Mitron app is now available for downloading on the Google Play Store. You can easily download this app.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X