नेटफिलिक्स ने एक नया प्लान किया रोल आउट, 299 रुपए में मिलेगी कुछ खास सुविधा
क्या आप नेटफिलिक्स का इस्तेमाल करते हैं? अगर करते हैं तो यह ख़बर आपके काफी काम की है। आपको बता दें कि नेटफिलिक्स अपने एक नए Mobile+ प्लान की टेस्टिंग कर रहा है। इसके जरिए यूज़र्स एचडी 720p वीडियो स्ट्रीम का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा इस टेस्टिंग के सफल होने के बाद यूज़र्स नेटफिलिक्स कंटेंट को पीसी, मैक या क्रोमबुक पर भी देख पाएंगे।

नेटफिलिक्स का नया प्लान क्या है
आपको बता दें कि फिलहाल नेटफिलिक्स का मोबाइल प्लान ही मार्केट में उपलब्ध है और इस, प्लान के तहत सिर्फ स्टैंडर्ड-डेफिनेशन यानि एसडी की वीडियो ही देखी जा सकती है जो 480p की होती है। वहीं इसका फुल एचडी प्लान 1080p पर वीडियो स्ट्रीम करने का फीचर भी मुहैया कराता है। इस प्लान के जरिए आप अपने मोबाइल फोन पर नेटफिलिक्स के कंटेंट को देख सकते हैं और कॉन्सोल या किसी स्मार्ट डिवाइस के जरिए अपने लैपटॉप पर भी नेटफिलिक्स कंटेंट देख सकते हैं।
Netflix के इस इस नए Mobile Plus प्लान की खास बात है कि इसके जरिए एचडी कंटेंट को मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर देखा जा सकता है। इस प्लान की कीमत 299 रुपए रखने की बात की जा रही है। गैजेट 360 के अनुसार इस प्लान के बारे में नेटफिलिक्स ने बताया कि स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए नेटफिलिक्स को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इस प्लान की शुरुआत हुई है। अगर यूज़र्स इस प्लान को पसंद करेंगे तो इसे आगे भी जारी किया जाएगा और अगर नहीं करेंगे तो इसे बंद कर दिया जाएगा।
पिछले साल भी हुआ था रोलआउट
ऐसा नहीं है कि नेटफिलिक्स ने अपने मोबाइल प्लान को पहली बार रोलआउट किया है। पिछले साल जुलाई में भी इस प्लान को नेटफिलिक्स कंपनी ने रोलआउट किया था लेकिन उस वक्त इसे 349 रुपए की कीमत में रोल आउट किया गया था और शायद यही कारण रहा कि लोगों को ये प्लान पसंद नहीं आया।
अब शायद 299 रुपए का ये नया प्लान यूज़र्स को पसंद आए और अगर आया तो नेटफिलिक्स इसे आगे भी जारी रख सकती है। इसके अलावा नेटफिलिक्स के अन्य प्लान की बात करें तो इसका पहला प्लान 199 रुपए का आता है।


Click it and Unblock the Notifications








