WhatsApp पर अश्लील मैसेज भेजने वालों को अब मिलेगी सजा
WhatsApp का इस्तेमाल लगभग हर कोई कर रहा है। वहीं, WhatsApp अपने यूजर्स के लिए समय समय पर नए फीचर्स पेश करता रहता है। जिससे यूजर्स बिना किसी परेशनी के इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी अपने प्लेटफॉर्म के लिए कई फीचर्स पर काम कर रही है।

उसी तरह इस बार कंपनी ने अपने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक सुविधा लागू की है। बता दें, अब WhatsApp यूजर्स मिलने वाले आपत्तिजनक मैसेज की शिकायत दूरसंचार विभाग (DoT) से कर सकते हैं। रिपोर्टस के मुताबिक, शुक्रवार को DoT के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूजर्स को शिकायत करने के लिए WhatsApp मैसेज का स्क्रीनशॉट और मोबाइल नंबर विभाग को ई-मेल करना होगा।
मेल करना होगा स्क्रीनशॉट
DoT को जैसी ही किसी भी WhatsApp यूजर्स से शिकायत मिलेगी वह शिकायत पर आगे की कार्रवाई के लिए इसे टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर और पुलिस के पास भेजेगी। बता दें, इस नई सुविधा के चलते विभाग ने कदम उठाते हुए पहले से एक आदेश भी जारी कर दिया है।
दूरसंचार विभाग के कंट्रोलर कम्युनिकेशंस आशीष जोशी ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'अगर किसी को भद्दे/ आपत्तिनजक/ जान से मारने की धमकी/ अश्लील WhatsApp मैसेज मिलते हैं तो वह मैसेज भेजने वाले का मोबाइल नंबर के साथ मैसेज का स्क्रीनशॉट को '[email protected]' पर भेजे।' उन्होंने ट्वीट में लिखा कि 'हम शिकायत पर जरूरी कार्रवाई के लिए इसे दूरंसचार सेवा प्रदाताओं और पुलिस अधिकारियों के सामने रखेंगे। दूरसंचार विभाग ने कहा कि लाइसेंस की शर्तों के मुताबिक, नेटवर्क पर आपत्तिजनक, अश्लील या किसी भी रूप में गलत संदेश भेजने पर पाबंदी है। जिसके चलते सख्त कदम उठाए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications