अभी भारत-ऑस्ट्रेलिया का टी-20 मैच देखें और पैसे कमाएं
अगर आप क्रिकेट के शौकिन हैं तो यह ख़बर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है। आजकल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आई हुई है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पेटीएम टी-20 सीरीज शुरू भी हो चुकी है। इस सीरीज का पहला मैच 24 फरवरी को विशाखापट्टनम में खेला गया, जिसमें भारत को मैच की आखिरी गेंद में 3 विकेट से हार झेलनी पड़ी। अब इस सीरीज का दूसरा मैच कल यानि 27 फरवरी को बैंगलुरू में खेला जाएगा।

फोटो क्रेडिट:- paytm.com
इस मैच को आप टीवी के साथ-साथ कई ऑनलाइन माध्यम से भी देख सकते हैं। हॉटस्टार के जरिए भी आप इस मैच को कहीं भी अपने स्मार्टफोन में देख सकते हैं। हालांकि आपको बता दें कि आजकल लोग सिर्फ मैच देखने नहीं है बल्कि उससे पैसे भी कमाते हैं। शायद आप सोच रहे होंगे कि हम सट्टेबाजी की बात करे रहें हैं लेकिन ऐसा नहीं है। आजकल कई ऐसे लीगल प्लेटफॉर्म हैं, जिसके जरिए आप अपने दिमाग से क्रिकेट मैच के जरिए पैसे कमा सकते हैं। आइए आपको कुछ ऐसे ही जरियों के बारे में बताते हैं।
Dream 11
अगर आप टीवी पर मैच देखते हैं तो आपने इस ड्रीम 11 के ऐड को भी जरूर देखा होगा। धोनी खुद इस ड्रीम 11 का ऐड करते हुए नजर आते हैं। दरअसल, ड्रीम इलेवन उन्हीं प्लेटफॉर्मों में से एक हैं, जिसके जरिए आप लीगल तरीके से पैसे कमा सकते हैं। इसमें रजिस्टर करने के बाद आपको आगे होने वाले मैच के लिए संभावित टीम, कप्तान और उप-कप्तान चुनना होता है। ड्रीम इलेवन एक बैटिंग ऐप है।
इसमें आपको मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मिलाकर एक टीम बनानी होती है। अगर आपकी टीम में चुने हुए खिलाड़ी मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो उस आधार पर आपके टीम की रैकिंग तैयार होगी। लिहाजा आपको टीम बनाते समय इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि आपके द्वारा चुने गए खिलाड़ी मैच खेलें और अच्छा प्रदर्शन भी करें। इस वजह से आपको अपने टीम का कप्तान और उप-कप्तान भी काफी सोच-समझकर चुनने की जरूरत होती, क्योंकि उनके प्रदर्शन से आपको डबल अंक मिलते हैं। लिहाजा यह ऐप भी पैसे कमाने का अच्छा तरीका है। अगर आप क्रिकेट के शौकिन हैं तो इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Betway
मैच देखते हुए पैसे कमाने का यह भी एक बढ़िया तरीका है। इसका नाम बैटवे डॉट कॉम है। इस साइट के जरिए आप मैच के दौरान पैसे कमा सकते हैं। इस साइट पर जाकर भी आपको दोनों टीमों के 11-11 खिलाड़ियों को चुनने होंगे। इस साइट में जाने के बाद स्पोर्ट्स वाले ऑप्शन में जाकर रुपए जीत सकते हैं। यहां आप अलग-अलग तरह के कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर रुपए जीत सकते हैं।
Betrally
इस प्लेटफॉर्म का पूरा नाम बैटरैली इंडिया डॉटकॉम है। इसके जरिए भी आप मैच देखते हुए पैसे कमा सकते हैं। यहां आपको एक टीम चुनकर उसमें पैसे लगाने होंगे। इसमें हर टीम का रेट पहले से फिक्स होता है। आपको अपने अंदाज से उस टीम पर पैसे लगाने होंगे जो मैच जीत सकती है। अगर आपकी टीम मैच जीत गई तो पहले से फिक्स किए रेट के अनुसार आपको पैसे मिलेंगे। लिहाजा ये कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनके जरिए आप घर बैठे मैच देखते हुए कुछ अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications