Home
Apps

WhatsApp ने किया अपना नया अपडेट रोल आउट, एक साथ 32 लोग कर सकेंगे Group Voice Call

WhatsApp हर बार की तरह भारत में यूजर्स के लिए एक नया अपडेट रोल आउट कर रहा है। लेटेस्ट अपडेट के बाद WhatsApp यूजर्स 32 लोगों के साथ ग्रुप वॉयस कॉल (Group Voice Call ) शुरू कर सकेंगे। अपडेट सोशल ऑडियो लेआउट, स्पीकर हाइलाइट और वेवफॉर्म के साथ इंटरफेस को भी बेहतर बनाता है। अपडेट में आगे वॉयस मैसेज बबल के लिए अपडेटेड डिज़ाइन और कॉन्टैक्ट और ग्रुप के लिए इंफो स्क्रीन भी शामिल हैं।

WhatsApp ने किया अपना नया अपडेट  रोल आउट

COVID-19 महामारी की शुरुआत के बीच WhatsApp ने ग्रुप वॉयस कॉल (Group Voice Calls ) को मंजूरी दी थी । WhatsApp ने शुरू में चार सदस्यों को एक ग्रुप कॉल (Group Calls )में शामिल होने दिया जो बाद में आठ तक बढ़ा दिया गया। हालांकि, ग्रुप वीडियो कॉल (Group Video Call ) आठ लोगों तक सीमित है।

क्या है Group Voice Calls के फायदे

WhatsApp वॉयस कॉल (Voice Calls ) के कई फायदे हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण है एचडी ऑडियो क्वालिटी वो भी मुफ्त। पर आपको बता दे यूजर्स को इसके लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत होगी। वॉयस कॉल (Voice Calls ) शुरू करने के लिए यूजर्स को कॉन्टैक्ट में जाना होगा और कॉल आइकॉन को दबाना होगा। दूसरी ओर, ग्रुप वॉयस कॉल ( Group Voice Calls ) शुरू करने के लिए, सबसे नीचे कॉल टैब खोलें> WhatsApp के टॉप पर प्लस चिन्ह पर क्लिक करें और आपको जिनको भी Group Calll में शामिल करना है उनकेआगे टिक करें > ग्रुप कॉल ( Group Call ) शुरू करें।

WhatsApp ने किया अपना नया अपडेट  रोल आउट

फ्यूचर में और कौन से फीचर्स हो सकते है रोलआउट

इस बीच, WhatsApp की मूल कंपनी मेटा ( Meta ) ने हाल ही में घोषणा की ' कि वह 2GB तक के आकार वाली फाइलों को शेयर करने जैसी अधिक सुविधाएं जोड़ेगी । बात करें अभी की तो अभी यूजर्स के बीच शेयर की जाने वाली प्रत्येक फ़ाइल का आकार 1 जीबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
वही WhatsApp ग्रुप के एडमिन को किसी भी समय मैसेज डिलीट की अनुमति होगी । कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि डिलीट की गई चैट ग्रुप के किसी भी सदस्य को दिखाई नहीं देगी।

वॉयस मैसेज कभी भी करें पॉज और रिज्यूम

WhatsApp यूजर्स अब वॉयस मैसेज को रिकॉर्ड करते समय पॉज और रिज्यूम कर सकते हैं। जब यूजर्स वॉयस मैसेज को हैंड्सफ्री मोड में रिकॉर्ड करना शुरू करेंगे तो उन्हें एक नया पॉज विकल्प दिखाई देगा। इससे पहले यूजर्स को एक वॉयस मैसेज बीच में बंद हो जाने पर फिर से रिकॉर्ड करना पड़ता था। साथ ही यह फीचर लंबे वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करने में भी मददगार होगा।

WhatsApp ने किया अपना नया अपडेट  रोल आउट

वॉयस मैसेज फिर से शुरू करें जहां से आपने रोका था

WhatsAppयूजर्स को अब एक बार में वॉयस मैसेज सुनने की जरूरत नहीं है। वे वॉयस मैसेज को रोक सकते हैं और वहीं से सुनना शुरू कर सकते हैं जहां से उन्होंने छोड़ा था। यह फीचर लंबे समय तक वॉयस मैसेज सुनने में मददगार होगा।

WhatsApp चैट के बाहर चलाएं वॉयस मैसेज

WhatsAppयूजर्स अब बातचीत के बाद या किसी अन्य ऐप का इस्तेमाल करते हुए भी वॉयस नोट सुन सकते हैं। यह सुविधा समय बचाने में मदद करती है क्योंकि यूजर्स वॉयस नोट्स सुनते हुए किसी अन्य चैट में उत्तर दे सकते हैं। फीचर से पहले यूजर्स को मिले वॉयस नोट को सुनने के लिए चैट पर रहना पड़ता था।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp is rolling out a new update for users in India. After the latest update, WhatsApp users will be able to start group voice calls with up to 32 people. The update also improves the interface with social audio layout, speaker highlights and waveforms. The update also includes an updated design for the voice message bubble and info screens for contacts and groups.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X