WhatsApp ने किया अपना Multi Device Support फीचर को रोल आउट, जानें क्या है खास?
हम सभी को पता है WhatsApp दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप है। आप सभी WhatsApp से कभी बोर न हो इसका ध्यान भी WhatsApp बख़ूबी रखता है इसलिए समय समय पर WhatsApp अपने यूज़र्स के लिए कुछ न कुछ नया लेकर आता है कभी Animated Stickers तो तो कभी डार्क मोड।
लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने हाल ही में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर ( Multi device support feature ) पेश किया, जो यूजर्स को एक ही अकाउंट में 4 और डिवाइस जोड़ने की सुविधा देता है। आइये जानते है मेटा के स्वामित्व वाले इंसटेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के इस नए फीचर के बारे में।

पहले WhatsApp सेटअप यूज़र्स को टैबलेट, कंप्यूटर और लैपटॉप को आपकी डिवाइस से पेयर तो करने देता था , लेकिन कोई सेकेंडरी स्मार्टफोन को डिवाइस से नहीं जोड़ा जा सकता यानि की WhatsApp आपको एक बार में केवल एक स्मार्टफोन को पेयर करने की सुविधा देता था ।
हाइलाइट्स :
- WhatsApp कर रहा है पेड फीचर की टेस्टिंग , जो यूजर्स को देती है एक ही अकाउंट में 4 और डिवाइस जोड़ने की सुविधा।
- बीटा यूजर्स बिना स्मार्टफोन के भी लैपटॉप पर चला पाएंगे WhatsApp
- WhatsApp बिजनेस यूजर्स के लिए पेड सब्सक्रिप्शन पर कर रहा है काम ।
- सब्सक्रिप्शन लेने पर 10 डिवाइस तक जोड़ने की सुविधा।
WhatsApp Business यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा Multi device फीचर
WhatsApp बिजनेस न केवल व्यवसायों के लिए बल्कि दो सिम कार्ड वाले यूजर्स के लिए भी लोकप्रिय हो गया है जो अपने दोनों नंबर पर WhatsApp का उपयोग करना चाहते है। व्यवसाय अपने ग्राहकों से जुड़ने, प्रश्नों का उत्तर देने और ऑर्डर लेने के लिए WhatsApp का उपयोग करने में सक्षम है।
Wabetainfo के मुताबिक, WhatsApp एक नए सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रहा है, खासकर WhatsApp Business यूजर्स के लिए। यह लिंक्डइन डिवाइस सेक्शन के लिए एक बिल्कुल नया और अलग इंटरफ़ेस बना रहा है।
साथ ही पेड सब्सक्रिप्शन WhatsApp बिजनेस यूजर्स को एक WhatsApp अकाउंट से 10 डिवाइस तक कनेक्ट करने की अनुमति देगा, जिससे व्यवसायों के लिए अपने ग्राहकों से जुड़ना आसान हो जाएगा क्योंकि कई कर्मचारी अपने फोन पर एक ही अकाउंट को एक्सेस कर पाएंगे।

यूजर्स के लिए कब लागू होगा Multi device support feature फीचर?
बात करें अगर यूजर्स के लिए इस फीचर के लागू होने की तो , कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp इस फीचर को कुछ बदलावों और सुधारों के साथ Apple iPhone यूजर्स के लिए इस महीने के अंत तक और Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अगले महीने तक रोल आउट कर सकता है. हालांकि, अभी WhatsApp ने इस संबंध में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
WhatsApp सब्सक्रिप्शन प्लान में क्या है खास ?
अभी यूजर्स को WhatsApp और WhatsApp बिजनेस दोनों पर चार अतिरिक्त डिवाइस मुफ्त में कनेक्ट करने की अनुमति देता है। लेकिन सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ, आप 10 डिवाइस तक लिंक कर पाएंगे। हालांकि यह फीचर फ्री में नहीं मिलेगा, इसके लिए आपको पैसे देने होंगे। इसके साथ ही अतिरिक्त सेवाएं भी होंगी, लेकिन भविष्य में उनकी घोषणा की जाएगी यदि WhatsApp इस फीचर को आधिकारिक बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications








