Home
Apps

iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर! WhatsApp अपडेट कर रहा ये खास फीचर्स; अब मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

WhatsApp New Feature for iPhone: भारत के साथ दुनियाभर में लाखों लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। इन यूजर्स में एंड्रॉइड के साथ-साथ iOS यूजर्स भी शामिल होते हैं। अपने यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी आए दिन नए फीचर्स पर काम करती रहती है।

इसी सिलसिले में WhatsApp ने नवंबर 2024 में अपने प्लेटफॉर्म पर वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन फीचर पेश किया था। लगभग पांच महीने बाद WhatsApp यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल देने के लिए प्लेटफॉर्म इस फीचर में कुछ फेरबदल कर रहा है। बता दें कि इस नए अपडेट की टेस्टिंग फिलहाल iPhone पर की जा रही है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

iPhone यूजर्स को मिलेगी नई सौगात

यूजर को मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

जब WhatsApp ने पिछले साल नवंबर में अपना वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन फीचर को शुरू किया था तो यूजर्स ट्रांसक्रिप्शन को दिखाने के लिए 41 में से किसी एक लैंग्वेज को चुन सकते थे।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में पता चला है कि कंपनी ऐप में एक्स्ट्रा कंट्रोल देने की तैयारी में है, जिससे यूजर्स को फीचर पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। WABetaInfo की एक रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी नए कंट्रोल जोड़ने पर काम कर रही है। इससे यूजर्स चुन सकेंगे कि उन्हें मिले वॉयस मैसेज का ट्रांसक्रिप्शन कब चाहिए।

वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन फीचर ऑन करने पर यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले हर वॉयस मैसेज का ट्रांसक्रिप्शन अपने आप मिल जाता है। इस फीचर में यूजर्स ऑटोमेटिक ट्रांसक्रिप्शन या मैन्युअली उन वॉयस मैसेज को चुन सकते हैं, जिनका वे ट्रांसक्रिप्शन हासिल करना चाहते हैं।

किन यूजर्स को मिलेगी सुविधा

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मैन्युअल मोड चुनने पर यूजर्स को मिलने वाले वॉयस मैसेज के मैसेज बबल में एक नया बटन दिखाई देगा। इस बटन को टैप करने पर मिलने वाले वॉयस मैसेज का ट्रांसक्रिप्शन तैयार हो जाएगा।

इसके अलावा ये भी बताया गया है कि ये खास सुविधा iOS 16 और नए OS वर्जन के iPhone के लिए विकसित की जा रही है और यह सुविधा WhatsApp के अन्य सभी फीचर्स की तरह ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp to update voice massage transcription feature for iPhones
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X