Home
Apps

व्हाट्सएप ऐप यूज़ करने वालों के लिए बड़ी खबर, ये दो नए फीचर जोड़े !

By Neha

टॉप इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप ने अपडेट में दो नए फीचर रोल आउट किए हैं। ये फीचर्स आई फोन और एंड्रॉइड यूजर्स दोनों के लिए पेश किए गए हैं। इसमें पहला फीचर वीडियो कॉलिंग से जुड़ा है, जिसके जरिए अब यूजर्स वीडियो कॉलिंग करते हुए भी मल्टी टास्किंग कर सकते हैं। वहीं दूसरे फीचर में यूजर्स रंगीन टेक्स्ट के साथ टेक्स्ट स्टेटस अपडेट कर सकते हैं। चलिए अब बिना देर किए हुए जानते हैं कि कैसे इन फीचर्स को यूज किया जा सकता है।

व्हाट्सएप ऐप यूज़ करने वालों के लिए बड़ी खबर, ये दो नए फीचर जोड़े !

पिक्चर इन पिक्चर फीचर-

पिक्चर इन पिक्चर फीचर-

पिक्चर इन पिक्चर फीचर उन यूजर्स को ध्यान रखकर बनाया गया है, जो वीडियो कॉलिंग के वक्त भी मल्टीटास्किंग करना पसंद करते हैं। इस फीचर में वॉट्सएप पर वीडियो कॉलिंग करते हुए यूजर्स दूसरे ऐप भी इस्तेमाल कर सकता है और उन पर चैट या अपने बाकी दूसरे काम निबटा सकता है। ये फीचर तब ज्यादा जरूरी है, जब आप वीडियो कॉलिंग करते हुए किसी से चैट करना चाहते हैं। ये फीचर आईफोन और एंड्रॉइड दोनों ही यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है।

कलर टेक्स्ट स्टेटस-

कलर टेक्स्ट स्टेटस-

इस फीचर में यूजर्स टेक्स्ट स्टेटस को कलर भी कर सकते हैं। ये कुछ वैसा ही दिखेगा जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर स्टेटस का बैकग्राउंड कलर नजर आता है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपना फैवरेट कोट कलर बैकग्राउंट के साथ लगा सकते हैं। अपनी पसंद का बैकग्राउंट चुनने के अलावा यूजर्स स्टेटस फोन्ट भी अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।

एंड्राइड और आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध-

एंड्राइड और आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध-

फिलहाल ये दोनों फीचर्स एंड्राइड और आईफोन यूजर्स के लिए पेश कर दिए गए हैं। अगर आपको अभी तक वॉट्सएप पर ये फीचर्स अभी तक नहीं मिले हैं, तो वॉट्सएप को अपडेट कर लें। इसके बाद ये फीचर्स आपको नजर आए लगेंगे।

वॉट्सएप बिजनेस होगा चार्जेबल-

वॉट्सएप बिजनेस होगा चार्जेबल-

बता दें कि वॉट्सएप लगातार अपना विस्तार कर रहा है और वॉट्सएप ने बिजनेस वर्जन भी पेश किया है। हालांकि अभी इसकी टेस्टिंग चल रही है और जल्द ही इसे यूजर्स के लिए पेश कर दिया जाएगा। वॉट्सएप इस वर्जन में यूजर्स अकाउंट ब्लू टिक के जरिए वैरिफाई भी करेगी। कंपनी इस बिजनेस वर्जन के लिए चार्ज करेगी। फिलहाल ये शुल्क कितना होगा, इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp update brings new PiP and text-only statuses. For more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X