वॉट्सएप पर अपनाएं ये टिप्स, नहीं कर पाएगा कोई प्रायवेसी ब्रेक
हाल ही में व्हाट्सएप का पर्सनल डाटा लीक होने की खबर सामने आई थी। ऐसे में आपका डाटा कितना सुरक्षित है इस बारे में कुछ नहीं जा सकता।
पॉपुलर मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप इन दिनों स्मार्टफोन यूजर्स के की खास जरूरत बन चुका है। पहले जहां लोग हर काम के लिए कॉल का सहारा लेते थे, अब यूजर्स आधे काम वॉट्सएप पर ही निबटा लेते हैं। वॉट्सएप ने लगातार अपडेट के जरिए अपने यूजर्स को कई फीचर्स दिए हैं, जिनमें मैसेजिंग के अलावा कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। हालांकि कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि वॉट्सएप के पास अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पॉलिसी नहीं हैं। खैर इस बारे में कंपनी की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
पढ़ें- पसीने की बदबू से हैं परेशान, ये गैजेट करेगा आपकी मुश्किल आसान

पढ़ें- देश की हर महिला को खुश कर देगा वोडाफोन का ये कदम !
अगर आप वॉट्सएप यूजर हैं, तो अपने निजी डेटा की सिक्युरिटी को लेकर परेशान होंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे वॉट्सएप टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलोकर आप इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं।
पढ़ें- देश की हर महिला को खुश कर देगा वोडाफोन का ये कदम !
व्हाट्सएप लॉक-
ये एक बेसिक टिप है, लेकिन कई स्मार्टफोन यूजर अपने फोन के होम स्क्रीन पर तो लॉक रखते हैं, लेकिन वॉट्सएप के लिए ऐसी कोई सेटिंग नहीं होती है। ऐसे में अगर किसी को फोन की होम स्क्रीन अनलॉक मिलती है, तो वह आसानी से आपके वॉट्सएप से निजी जानकारी चुरा सकता है। इसके अलावा लॉक के जरिए वॉट्सएप हैकिंग से भी बचा सकता है। इसके लिए आप थर्ड पार्टी ऐप्स का सहारा ले सकते हैं।
लास्ट सीन-
वॉट्सएप में यूजर्स को प्रायवेसी के लिए तीन ऑप्शन दिए गए हैं। इनमें से एक है ओनली मी, दूसरा फोन कॉन्टेक्ट्स ओनली और तीसरा है फोर पब्लिक। आप अपनी इच्छा के अनुसार, स्टेटस और लास्टसीन को हाइड कर सकते हैं।
प्रोफाइल पिक्चर-
अगर आपको डर है कि वॉट्सएप के जरिए आपकी पिक्चर लीक हो सकती है, तो अपनी वॉट्सएप की सेटिंग में जाकर ओनली फोर कॉन्टेक्ट के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इसके जरिए सिर्फ आपके फोन में मौजूद कॉन्टेक्ट ही आपकी प्रोफाइल इमेज देख सकेंगे।
हैकर्स से सावधान-
वॉट्सएप पर अक्सर ऐसी न्यूज वायरल होती रहती हैं, जिनके जरिए फोन में वायरस आ सकते हैं। इनमें लिंक दिए होते हैं, जिनपर अक्सर यूजर्स क्लिक कर देते हैं और उनके फोन में मौजूद डेटा को खतरा हो सकता है। ऐसी फेक न्यूज और लिंक को न खोंले और उन्हें तुरंत डीलिट कर दें।
फेक ऐप से सावधान-
प्लेस्टोर पर इस समय ऐसे कई फेक ऐप्स मौजूद हैं, जो दिखने में बिल्कुल रीयल ऐप जैसे ही होते हैं और उनकी स्पेलिंग भी बिल्कुल रीयल ऐप के जैसी ही होती है। ऐसे में वॉट्सएप या किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने के पहले उसकी पूरी जानकारी ले लें।
निजी जानकारी-
कोशिश करें कि वॉट्सएप पर निजी जानकारी जैसे मेल आईडी या अकाउंट नंबर शेयर न करें। इसके लिए यूजर्स टेक्स्ट मैसेज का सहारा भी ले सकते हैं। खास कर अपना पता, फोन नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट तथा बैंक या क्रेडिट कार्ड की जानकारी इसमें कभी शेयर न करें।
हाइड वॉट्सएप इमेज-
वॉट्सएप पर अक्सर आप अपने दोस्तों और करीबियों के साथ निजी तस्वीरें और जानकारियां शेयर करते हैं। ऐसे में आप चाहें तो व्हाट्सएप फोटोज को फोटो फोल्डर में न दिखने की व्यवस्था भी कर सकते हैं। इसके जरिए आप अपनी निजी तस्वीरों को दूसरों की नजरों से बचा सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








