Home
Apps

WhatsApp पर अब आसानी से सबकुछ कर पाएंगे सर्च

व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला प्लेटफॉर्म है। व्हाट्सएप भी अपने यूजर्स के लिए नए नए फीचर्स को रोलआउट करता रहता है। वैसे तो हम व्हाट्सएप पर आसानी से किसी भी टेक्स्ट को सर्च कर सकते हैं, लेकिन जब बात फोटो, वीडियो, जीआईएफ या डॉक्यूमेंट की आती है तो हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए फाइल मैनेजर की जरुरत होती है, लेकिन इसमें काफी समय लगता है।

WhatsApp पर अब आसानी से सबकुछ कर पाएंगे सर्च

हालांकि अब व्हाट्सएप सर्च फीचर पेश करने वाला है, जिससे यह काम भी काफी आसान हो जाएगा। नए फीचर की मदद से यूजर्स अलग-अलग प्रकार के मैसेज सर्च कर सकते हैं। WABetaInfo द्वारा पेश की गई एक रिपोर्ट से पता चलता है कि इस फीचर का अभी बीटा वर्जन पर परीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही इस नए फीचर को रोलआउट किया जाएगा।

चैट में पेश होगा फीचर

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के इस फीचर को चैट में पेश किया जाएगा। जिसपर टच करके यूजर्स व्हाट्सएप में फोटो, जीआईएफ, लिंक, वीडियो, डॉक्यूमेंट और ऑडियो आदि को सर्च कर सकेंगे। वहीं, यह फीचर रिसेंटली सर्च करने में भी मदद करेगा जिसे यूजर क्लियर भी कर सकते हैं। WABetaInfo ने जो स्क्रीन शॉट शेयर किया है।

जिसमें बताया गया है कि यूजर्स कैसे इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगें। बता दें, व्हाट्सएप सभी ग्रुप और चैट को दिखाएगा जिसमें मीडिया फाइल होगी। वहीं आप चैट में मीडिया का प्रीव्यू भी देख सकते हैं। यूजर्स सर्च फीचर का इस्तेमाल करके अपनी फाइल खोज सकते हैं। बता दें, व्हाट्सएप के इस नए फीचर का इस्तेमाल एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स कर सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
You can easily search any text on WhatsApp, but when it comes to photos, videos, GIFs or documents, we have to face a lot of difficulties. This requires a file manager, but it takes a lot of time. Now there is such a feature that you can find any thing immediately.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X