Home
Apps

अब X पर मिलेगा 4K वीडियो का मजा; इन खास क्रिएटर्स को मिला नया फीचर

X Brings 4K Video Feature: एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) अपने यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार बदलावों और नए फीचर्स जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है। इसी सिलसिले में अब कंपनी ने एक नया और जरूरी अपडेट पेश किया है। X ने अब चुनिंदा क्रिएटर्स को 4K रेजोल्यूशन में वीडियो अपलोड करने की सुविधा दे दी है, जिससे वे हाई क्वालिटी वाला वीडियो कंटेंट सीधे प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकें।

यहां हम इस फीचर के बारे में जानेंगे। साथ ही यह भी जानेंगे कि कौन से यूजर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

अब X यूजर्स ले सकेंगे 4K वीडियो का मजा

क्या है नया फीचर?

X की इंजीनियरिंग टीम की ऑफिशियल पोस्ट से पता चला है कि अब कुछ चुनिंदा क्रिएटर्स 4K क्वालिटी में वीडियो अपलोड कर सकेंगे। हालांकि, यह सुविधा अभी सीमित है, लेकिन कंपनी ने यह स्पष्ट किया है कि जल्द ही यह फीचर सभी प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

अब तक प्रीमियम यूजर्स को 1080p रिजॉल्यूशन में वीडियो अपलोड करने की अनुमति थी, जिसकी मैक्सिमम फाइल साइज 8GB और लिमिट लगभग तीन घंटे की थी। लेकिन 4K वीडियो सपोर्ट आने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी अपलोड साइज और समय सीमा को भी अपडेट कर सकती है।

क्यों हो रहा बदलाव?

X का यह कदम सीधे तौर पर YouTube और Vimeo जैसे प्लेटफॉर्म्स से बेहतर बनने की दिशा में अगला कदम है। जैसा कि हम जानते हैं कि आज के डिजिटल युग में हाई-क्वालिटी वीडियो कंटेंट की मांग तेजी से बढ़ी है। आमतौर पर यूजर्स अक्सर यूट्यूब पर बेहतर वीडियो अनुभव के लिए पलायन कर जाते हैं। ऐसे में X अपने यूजर्स को रोकने और प्लेटफॉर्म पर अधिक समय तक बनाए रखने के लिए इस नई सुविधा को लागू कर रहा है।

वीडियो कंटेंट पर X का फोकस

एलन मस्क के X को खरीदने के बाद से कंपनी लगातार वीडियो कंटेंट को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। पहले ही X ने सब्सक्राइबर्स के लिए वीडियो की अपलोड सीमा को कई गुना बढ़ाया है। इसके अलावा, मोबाइल ऐप के होम पेज पर वर्टिकल वीडियो के लिए एक डेडिकेटेड फीड और शॉर्टकट भी पेश किया गया है, जिससे यूजर्स आसानी से वीडियो एक्सप्लोर कर सकें।

यह कदम खासतौर पर TikTok पर प्रतिबंध को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि शॉर्ट वीडियो कंटेंट के लिए एक ऑप्शनल प्लेटफॉर्म के रूप में X को फिट किया जा सके।

क्या है कंपनी का आगे का प्लान?

हालांकि अभी तक 4K अपलोड फीचर की पूरी डिटेल शेयर नहीं की गई है, लेकिन कंपनी जल्द ही इससे जुड़े फाइल साइज लिमिट और अन्य तकनीकी विशिष्टताओं की जानकारी दे सकती है। इस सुविधा के लागू होने से क्रिएटर्स को न केवल बेहतर कंटेंट अपलोड करने की आजादी मिलेगी, बल्कि यह उन्हें ऑडियंस से जुड़ने और कॉम्पिटिशन में बने रहने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म भी देगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
X users to get 4K video download option these users to get the features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X