Home
Apps

डाइनिंग से लेकर मूवी तक, Zomato District App देगा आपको कई लाभ, यहां जानें

Zomato ने अपने iOS और Android यूजर्स के लिए एक नया एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जिसका नाम 'District' ऐप है। कंपनी द्वारा इस ऐप को यूजर्स को कई तरह की सुविधाएं देने के लिए पेश किया गया है। इस ऐप के जरिए यूजर्स घर बैठे ही मूवी टिकट, स्पोर्ट्स टिकटिंग, इवेंट बुकिंग और रेस्टोरेंट में अपनी टेबल बुक कर सकेंगे।

यानी की कंपनी आपको खाना ऑर्डर करने के साथ ही इन सारी सुविधाओं के साथ भी कनेक्ट करेगी। आप खाना ऑर्डर करने के साथ घर बैठे ही मनोरजंन का लुत्फ भी ले सकेंगे।

Zomato District App से होगी आपकी बुकिंग आसान

बता दें कि कंपनी ने अपने इस ऐप को आईफोन और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। आप ऐप इंस्टाल कर अपनी बुकिंग जर्नी को आसान बना सकेंगे। आइए जानते हैं कि Zomato District App आपको और कौन-कौन सी सुविधाएं देगा।

Zomato District App के लाभ

यूजर्स इस ऐप के जरिए मूवी टिकट से लेकर लाइव इवेंट के टिकट बुक करने में सक्षम होंगे। आप रेस्टोरेंट में अपनी टेबल भी बुक कर सकेंगे। इस ऐप के माध्यम से यूजर PVR-Inox और Cinepolis आदि प्लेटफॉर्म पर मूवी टिकट कर सकते हैं। डिस्ट्रिक्ट ऐप कॉन्सर्ट, प्ले और अन्य लाइव इवेंट्स के लिए भी बुकिंग की जा सकेगी। यानी की एक ही प्लेटफॉर्म पर आप कई सारी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

कंपनी के सीईओ दीपेंद्र गोयल का कहना है कि फूड डिलीवरी ऐप जोमेटो और ब्लिंकट हमारे ऐसे दो मेन कंन्ज्यूमर बिजनेस हैं, जो कि ग्राहकों को होम सर्विस देते हैं। साथ ही हमारे पास भारत का एक बड़ा गोइंग-आउट बिजनेस भी है। लेकिन कंपनी का गोइंग आउट सेगमेंट में कदम रखना जोमेटो के अपने रेवेन्यू स्ट्रीम को बढ़ाने में मदद करेगा। इसी के साथ कंपनी बढ़ती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का भी फायदा भी उठाना चाहती हैं।

Bookmyshow से होगा मुकाबला

ऐसा माना जा रहा है कि जोमेटो का District App रिलायंस के Bookmyshow से मुकाबला कर सकता है। वर्तमान में बुकमायशो लोगों को मूवी टिकट बुक करने की सुविधा देता है। ऐसे में Zomato का इस फील्ड से जुड़ना इसके लिए कड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

Zomato का Food Rescue अपडेट

हाल ही में कंपनी ने अपने ऐप में Food Rescue नाम का फीचर भी ऐड किया है, जो कि यूजर्स को कैंसिल ऑर्डर को कम कीमत में खरीदने का मौका देता है। इस फीचर की मदद से खाना बर्बाद होने से बचाने के साथ ही यूजर्स को कम कीमत में ऑर्डर करने का मौका भी मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Zomato has launched a new application 'District' for its iOS and Android users. With this app, users will be able to book movie tickets, sports ticketing, event booking and their table in restaurants from the comfort of their homes.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X