निकॉन लांच करेगा पहला एंड्रॉएड बेस कूलपिक्स S800c डिजिटल कैमरा

प्वाइंट एंड शूट कैमरा की रेंज में निकॉन अपनी कूल पिक्स सीरीज के तहत S800c डिजिटल कैमरा लांच करने वाला है। कैमरे की सबसे खास बात है इसमें एंड्रॉएड प्लेटफार्म दिया गया है। चाइना बेस मैन्यूफैक्चर निकॉन के नए कैमरें में रिपोर्ट के अनुसार एंड्रॉएड 2.3 जिंजरब्रेड ओएस दिया गया है साथ ही यूजर कैमरे में गूगल प्ले स्टोर एक्सेस भी कर सकेगा। इसके कोई शक नहीं निकॉन का ये पहला ऐसा कैमरा होगा जिसमें एंड्रॉएड प्लेटफार्म दिया गया गया है। डिजिटल कैमरों के बाजार में बढ़ते कंप्टीशन को देखते हुए कैमरे मैन्यूफैक्चर कई नए प्रयोग भी कर रहें हैं।
देखें निकॉन कूलपिक्स S800c की कुछ तस्वीरें
Nikon-coolpix-s800c-1-copy
Nikon-coolpix-s800c-1-copy
Nikon-coolpix-s800c-2-copy
Nikon-coolpix-s800c-2-copy
Nikon-coolpix-s800c-3-copy
Nikon-coolpix-s800c-3-copy
Nikon-coolpix-s800c-4-copy
Nikon-coolpix-s800c-4-copy
Nikon-coolpix-s800c-5-copy
Nikon-coolpix-s800c-5-copyक्या क्या फीचर होंगे निकॉन कूलपिक्स S800c में
एंड्रॉएड जिंजरब्रेड प्लेटफार्म के साथ कूल पिक्सल एस800 सी में यूजर ईमेल, ब्राउजर, म्यूजिक का मजा भी ले सकेगा। कैमरे के फ्रंट में 12 एक्स वाइड एंगल ऑप्टिमल जूम ईडी वीआर लेंस दिया गया है जो एचडी क्वालिटी फोटो कैपचरिंग करेगा। साथ ही कैमरे में 3.5 इंच की ओलिड स्क्रीन दी गई है, कैमरें में आसानी से फोटो और वीडियो शेयर किए जा सकते हैं इसके लिए कैमरें में वाईफाई का फीचर मौजूद है।
कीमत और उपलब्धता
रिपोर्ट के अनुसार निकॉन कूलपिक्स S800c 22 अगस्त 2012 को बाजार में आ जाएगा। हालाकि इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन अपनी तरह का पहला एंड्रॉएड कैमरा होने की वजह से हो सकता है ये अपनी रेंज के अन्य कैमरों से थोड़ा महंगा हो।
पढ़ें: ये हैं 5 लो कॉस्ट डिजिटल कॉम्पैक्ट कैमरा


Click it and Unblock the Notifications








