Home
Computer

10 नए तरीकों से कैसे प्रयोग करें अपना टैबलेट

10 नए तरीकों से कैसे प्रयोग करें अपना टैबलेट

टैबलेट पूरी दुनिया में छाए हुए हैं, इसके कई कारण है सबसे पहले इसमें फोन और कंप्‍यूटर दोनों के फीचर दिए गए हैं। दूसरा इसे केरी करना आसान है और तीसरा फोन के दामों में आप चाहें तो टैबलेट भी खरीद सकते हैं। इस समय इंडियन मार्केट में 4 हजार से लेकर 20 हजार रुपए में एक अच्‍छा टैबलेट मिल जाएगा। टैबलेट पीसी को आप चाहें तो कई दूसरे रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं। आज हम आपको टैबलेट को प्रयोग करने के 10 ऐसे तरीको के बारे में बताएंगे जो आपके काफी का आएंगे।

सेकेंड मॉनीटर स्‍क्रीन के रूप में

अगर आपके घर में पहले से ही एक मॉनीटर है और आप दूसरा मॉनीटर लेना चाहते हैं तो इसकी जगह आप चाहें तो अपने टैबलेट को भी प्रयोग कर सकते हैं लेकिन हां इसके लिए आपके टैबलेट में एचडीएमआई पोर्ट होना चाहिए जो 5,000 रुपए से ऊपर के लगभग सभी टैबलेट में होता है। इससे आप टैबलेट को कहीं भी दूसरे मॉनीटर के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।

रिमोट कंट्रोल के रूप में

टैबलेट को टीवी रिमोट कंट्रोल के रूप में प्रयोग करने के लिए आपको एप्‍लीकेशन डाउनलोड करनी पड़ेगी, इंटरनेट पर कई रिमोट कंट्रोल एप्‍लीशन उपलब्‍ध है जिसकी मदद से आप दूर बैठे अपनी टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।

पढ़ें: 10 टिप्‍स: कैसे करें ऑनलाइन शॉपिंग

गेम खेलने के लिए

अगर आप बोर हो रहें हैं तो अपने टैब में ऐसे गेम डाउनलोड करें जिसमें थोड़े लम्‍बे लेवल दिए गए हों। इससे आप देर तक गेम खेल सकेंगे। अगर आपके पास हाइइंड टैबलेट नहीं है तो कांट्रा या फिर निंनिटो जैसे पूराने गेम का मजा भी ले सकते हैं

कार में टीवी के रूप में

अपनी कार मे अगर से डीवीडी प्‍लेयर लगाने से अच्‍छा है टैबलेट को ही टीवी के रूप में प्रयोग करें। इससे अगर आपको 30 मिनट या फिर इससे अधिक दूरी तक सफर करना है तो टैबलेट को कार स्‍टैंड में लगाकर मूवी या फिर वीडियो देख सकते हैं।

पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत कंप्‍यूटर हैकर

कैश रजिस्‍टर के रूप में

अगर आप एक बिजनेसमैन है तो अपने टैबलेट को मॉनीटर चार्ट के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। जिसमें आप अपने रोज का शिड्यूल, मीटिंग टाइम फिक्‍स कर सकते हैं। साथ ही पेमेंट रिमाइंडर भी लगा सकते हैं।

रेस्‍टोरेंट में टैबल बुक करने के लिए

अगर आप अपने परिवार के साथ कहीं खाने पर जा रहें हैं तो रास्‍ते में चाहें तो टैबलेट की मदद से रेस्‍टोरेंट में पहले ही अपनी टैबलेट और खाना दोनों बुक कर सकते हैं इससे आपका समय भी बचेगा और रेस्‍टोरेंट में आपको खाने के लिए वेट भी नहीं करना पडे़गा।

 रेसिपी स्‍टैड के रूप में

अगर आप खाना बनाने के शौकीन हैं तो टैबलेट में अपनी पंसद की रेसिपी ईबुक सेव कर लें और उसे किचन में स्‍टैंड लगाकर प्रयोग कर सकते हैं क्‍योंकि रेसिपी बुक को बार बार उठा कर पढ़ना झंझट भरा काम है।

पढ़ें: फोटोशॉप में बनाई गई 20 अनोखी तस्‍वीरें

पिक्‍चर फ्रेंम के रूप में

टैबलेट को आप अपने घर में पिक्‍चर फ्रेंम के रूप में प्रयोग कर सकते हैं इसके लिए टैबलेट में अपनी एक एलबम सेव करके उसे स्‍लाइड शो के रूप में लगा दें और जहां चाहें उसे रख सकते हैं।

मैन्‍यूल के रूप में

टैबलेट को आप अपनी टैबल में मैन्‍यूअल के रूप में रख सकते हैं जिसमें सभी जरूरी काम लाइन से लिखे हों साथ ही अगर आपको कुछ नोट वगरह बनाने है तो वो भी तुरंत बन जाएं।

म्‍यूजिक के लिए

अगर आपको पिकनिक या फिर किसी फ्रेंड के घर में शानदार म्‍यूजिक पार्टी करनी है तो बस अपने टैबलेट को वूफर और स्‍पीकर से कनेक्‍ट करिए और लाउड म्‍यूजिक का मजा लीजिए, इससे आपको भरी भरकम म्‍यूजिक प्‍लेयर लेने की कोई जरूरत नहीं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X