Home
Computer

दुनिया का पहला आईस्‍क्रीम सैंडविच टैब मात्र 5148 रूपए में

दुनिया का पहला आईस्‍क्रीम सैंडविच टैब मात्र 5148 रूपए में


दुनियां के पीसी बाजार में एक नए टैबलेट ने दस्‍तक दे दी है। नोवो 7 नाम का यह टैबलेट दुनिया का पहला आईसीएस टैबलेट है जिसमें JZ4770 नाम का एक्‍सबर्स्‍ट प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर MIPS बेस तकनीक पर काम करता है। हम आपको बता ये नोवा 7 दुनियां का पहला एंड्राएड 4.0 आईस्‍क्रीम सैंडविच टैबलेट है।

टैबलेट में एआरएम चिपसेट के साथ दमदार ग्राफिक सपोर्ट दिया गया है, टैब में इनबिल्‍ड चिप 1 गीगा हर्ट की स्‍पीड प्रोवाइड करती है जिससे यूजर हाईग्राफिकल गेम का मजा भी ले सकता है। नोवों 7 में लगातार 6 घंटे तक 3डी गेम बैकप मिलता है वहीं नेट सर्फिंग के दौरान टैब 7 घंटे का बैटरी बैकप प्रोवाइड करता है। दुनिया के पहले आईसीएस टैबलेट नोवा को कंपनी ने 5148 रूपए ($99) की अनुमानित कीमत में लांच किया है।

नोवो 7 में दी गई 7 इंच की टच स्‍क्रीन का स्‍मूद टच काफी अच्‍छा है। अन्‍य फीचरों में टैब में 2.0 यूएसबी पोर्ट, माइक्रोएचडीएमआई पोर्ट के साथ 2 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है। नोवो 7 टैब को गूगल की तरफ से कॉम्‍पेबिल्‍टी टेस्‍ट सर्टीफिकेट भी मिल चुका है। फिलहाल नोवो 7 टैब भारत में उपलब्‍ध नहीं है मगर इतनी कम कीमत में लेटेस्‍ट फीचरों से लैस नोवो 7 की चर्चा टैब बाजार में काफी जोरों पर हैं।

खूबी

  • 7 इंच की टच स्‍क्रीन

  • फुल एचडी सपोर्ट

  • 3डी गेम सपोर्ट

  • एमआईपीएस तकनीक के साथ पावरफुल प्रोसेसर

  • एंड्राएड आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस

  • लम्‍बा बैटरी बैकप

  • कम कीमत

कमी

  • प्राइमरी और सेकेंडरी कैमरा क्‍वालिटी ज्‍यादा अच्‍छी नहीं है

  • कम ड्यूरेबिल्‍टी
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X