स्पाइस मी और आईबॉल स्लाइड में कौन है बेहतर टैबलेट

पीसी बाजार में सस्ते टैब की रेंज में दो टैबलेट के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। आईबॉल और स्पाइस दोनों कंपनिया कम कीमत में अच्छी क्वालिटी के उत्पादों के लिए जानी जाती हैं। स्पाइस के नए मी टैबलेट और आई बॉल स्लाइड दोनों टैब की कीमत अन्य ब्रांडों के टैबलेट से काफी कम है मगर इनके फीचर इन्हें अपने आप में परफेक्ट टैब बनाते हैं। तो आइए डालते है स्पाइड के मी और आईबॉल स्लाइड टैब के फीचरों पर एक नजर
आईबॉल स्लाइड और स्पाइस मी टैबलेट में 7 इंच की स्क्रीन के साथ मल्टी टच की सुविधा दी गई है। स्पाइस मी का आकार 200×116.5×12.5 एमएम और भार 485 ग्राम है। वहीं आईबॉल स्लैट में हाई डफिनेशन स्क्रीन के साथ 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी ऑप्शन दिया गया है। कई जानकारों के अनुसार आईबॉल्ा के स्लाइड में दिया गया 2 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट वीजीए कैमरा स्पाइस मी से कई गुना बेहतर काम करता है।
स्पाइस मी आईबॉल स्लाइड
स्नैप ड्रैगन एस1 सीपीयू 7 इंच की टच स्क्रीन
एड्रीनों 200 ग्राफ्रिक प्रोसेसर 1 गीगा हर्ट का एआरएम प्रोसेसर
2 मेगापिक्सल रियर कैमरा, फ्रंट वीजीए कैमरा 8 जीबी + 512 एमबी रैम
एड्रॉयड 2.2 फ्रोयो ओएस एंड्रॉएड जिंजर ब्रेड 2.3 ओएस
3जी WCDMA 2 मेगापिक्सल कैमरा
155 एमबी इंटरनल मैमोरी वाईफाई
32 जीबी एक्पेंडेबल माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट ब्लूटूथ
एचएसएमआई, 2.0 यूएसबी पोर्ट 3 जी कनेक्टीविटी का ऑप्श्ान
7 इंच की टच स्क्रीन 4400 एमएएच
एडॉब फ्लैश प्लेयर सपोर्ट 5 घंटे का वीडियो प्लेबैक सपोर्ट
जीपीएस कीमत- 14,000 रूपए
वाईफाई, ब्लूटूथ, मॉडम सपोर्ट
व्हाइट कलर
4200 एमएएच बैटरी
20 से 25 घंट का बैटरी बैकप
450 से 500 घंटे का स्टेंडबॉय टाइम
485 ग्राम भार
कीमत- 12,990 रूपए
ओएस के मामले में स्पाइस का मी टैब ज्यादा बेहतर है, स्पाइस मी में 800 मेगाहर्ट का स्नैपड्रेगन एस1 प्रोसेसर दिया गया है जबकि आईबॉल स्लाइड में 1 गीगा हर्ट का एआरएम कार्टेक्स प्रोसेसर इनबिल्ड है स्पाइस मी में 3 जी की सुविधा नहीं दी गई है अगर आपको नेट सर्फिंग करनी है तो इसके लिए टैब में जीपीआरएस मौजूद है। दोनों टैबलेट में कीमत के मामले में आईबॉल का स्लाइड थोड़ा महंगा टैब है, बाजार में आईबॉल स्लाइड 14,000 रूपए और स्पाइस मी मात्र 12,000 रूपए में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








