गीगाबाइट जल्द पेश करेगा नई टैबलेट नेटबुक T1006

लैपटॉप और नेटबुक संचार क्रांती में बदलाव लाने वाले दो बड़े कारक है, दुनियां में ऐसा कोई देश नहीं है जहां कंप्यूटर और लैपटॉप का प्रयोग न किया जाता हो। लैपटॉप के बाद अब अल्ट्राबुक ने बाजार में दस्तक दे दी है मगर फिलहाल इसके दाम अभी काफी ज्यादा है जिसकी वजह से ज्यादा लोगों की पहुंच अलट्राबुक तक नहीं है। अल्ट्राबुक लैपटॉप के
मुकाबले भार में हल्की और स्लिम होती है साथ में अच्छी क्वलिटी की स्क्रीन के साथ इनका लुक भी काफी अच्छा लगता है। कम भार और स्टाइलिश लुक को ध्यान में रखते हुए गीगाबाइट ने भी अल्ट्राबुक की जगह एक नई टैबलेट नेटबुक बाजार में पेश की है। नई टैबलेट नेटबुक में दी गई स्क्रीन को यूजर अपनी सुविधा अनुसार की बोर्ड से अटैच कर सकता है।
गीगा बाइट T1006 नेटबुक में इंटल की सीडार ट्रायल चिप दी गई है जो इसके आकर्षण का प्रमुख कारण है। गीगाबाइट में दमदार पावर के लिए इंटल का एटम प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटच के फीचर से लैस नेटबुक में 10.1 इंच की स्क्रीन मौजूद है। कंपनी ने गीगाबाइट T1006 को दो स्क्रीन रेज्यूलूशन ऑप्शन के साथ पेश किया है जिसमें से पहली 1024 x 600 पिक्सल और दूसरी 1366 x 768 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है।
अन्य फीचरों में डीडीआर 3 मैमोरी स्लॉट, 2.1 ब्लूटूथ, 2.0 यूएसबी पोर्ट, इथरनेट और एचडीएमआई पोर्ट की सुविधा भी दी गई है। अगर यूजर नेटबुक में वीडियो चैटिंग करना चाहता है तो इसके लिए 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा T1006 में इनबिल्ड है। यूजर के लिए 3जी का ऑप्शन भी उपलब्ध है। गीगाबाइट की नई टैबलेट नेटबुक में इथरटेमेंट के लगभग सभी फीचर मौजूद है। कंपनी ने सार्वजनिक रूप से अभी नई टैबलेट नेट बुक की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications