14,999 रुपए में ले आइए आईसीएस एंड्रॉएड टैबलेट एचसीएल मी वाई 2

लेटेस्ट ओएस
मी वाई 2 में एंड्रॉएड का 4.0.3 आईसक्रीम सैंडविच प्लेटफार्म दिया गया है, इसके अलावा 7 इंच की मल्टीटच कैपेसिटिव डिस्प्ले काफी स्मूद वर्क करता है। वहीं रेज्यूलूशन की बात करें तो मी वाई 2 में 1024 x 600 रेज्यूलूशन स्क्रीन सपोर्ट मौजूद है। दूसरे फीचरों में 2 मेगापिक्सल का रियर कमरा, 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग केमरा, 1 गीगाहर्ट का कार्टेक्स ए9 प्रोसेसर, 1जीबी रैम और 8जीबी ऑनबोर्ड मैमोरी दी गई है जिसे यूजर माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकता है।
पढ़ें: नोकिया आशा 305 ज्यादा बेहतर है या फिर सैमसंग का गैलेक्सी वाई ड्योस ?
अन्य फीचर
दूसरे फीचरों पर नजर डालें तो मी वाई 2 टैब में मिनी एचडीएमआई पोर्ट, मिनी यूएसबी पोर्ट के साथ 4000 एमएएच लियॉन बैटरी इनबिल्ड है। कनेक्टीविटी फीचरों में वाईफाई, 3जी, सिम स्लॉट के साथ ब्लूटूथ सुविधा भी मौजूद है। इसके अलावा मी वाई 2 में मी एप्प स्टोर से करीब 15000 एंड्रॉएड एप्प डाउनलोड की जा सकती हैं। एचसीएल ने मी वाई2 ने भारतीय बाजार में टैबलेट को 14,999 रुपए में लांच किया है।


Click it and Unblock the Notifications








