स्टाइलिश और स्लिम टच टैबलेट हुवाई आईडियोस एस 7

अगर आप एक स्लिम और कम कीमत में शानदार फीचरों से लैस टैबलेट लेना चाहते है तो हुवाई का नया आइडियोस एस 7 आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अक्सर देखा गया है कम कीमत के टैबलेट में फीचर तो ढेर सारे होते हैं मगर उनकी परफार्मेंस काफी खराब होती है। मगर हुवाई के नए आइडयोस में ढेर सारे फीचरों के साथ दमदार पावर भी दी गई है।
हुवाई के ऑईडियोस एस 7 को हुवाई ने ब्लैक और ब्हाइट कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। नए टैबलेट की सबसे खास बात है इसमें दी गई टच स्क्रीन जो बेहद स्मूद टच रिस्पांस करती है। टैब का मैमोरी स्पेस जरूर थोड़ा कम है जो आपको निराश कर सकता है। लेकिन टैब में एक्पेंडेबल मैमोरी स्लॉट की मदद मैमोरी बढाई जा सकती है।
आईए नजर डालते है हुवाई के आइडियोस एस 7 टैबलेट में दिए गए फीचरों पर
- जीएसएम और 3जी सपोर्ट
- शानदार क्वालिटी
- स्लिम प्रोफाइल
- टीएफटी स्क्रीन
- ऑडियो जैक
- ड्यूल कैमरा
- 256 एमबी रैम
- 5 जीबी इंटरनल मैमोरी
- माइक्रोयूएसबी पोर्ट
- माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
- जीपीएस
- वाईफाई
- ऐज
- जीपीआरएस
- अच्छी बैटरी लाइफ
- 200 एमएम x 109.5 एमएम x 12.5 एमएम आकार
हुवाई के नए टैबलेट के दाम भी इसकी एक और खासियत है जो भारतीय टैबलेट लवर्स को अपनी ओर आकर्षित करेगा। अन्य टैबलेट के मुकाबले हुवाई आईडियोस एस 7 की कीमत मात्र 20,000 रूपए है जो काफी है जो इसके फीचरों को दखते हुए काफी कम है यह हुवाई आईडियोस के लिए एक प्लस प्वांइट भी है।


Click it and Unblock the Notifications








