आईबॉल ने लांच किया 14,999 रुपए में ड्युल कोर पॉवर एंड्रॉयड टैबलेट

इंडियन पीसी बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए पीसी एसेसरीज की दिग्गज कंपनी आईबॉल ने 9.7 इंच स्क्रीन साइज वाला बडा़ टैबलेट लांच किया है। स्लाइड सीरीज के तहत लांच किए गए नए टैबलेट i9702 की सबसे खास बात है 14,999 रुपए में दिया गया पॉवरफुल ड्युल कोर प्रोसेसर और आईपीएस डिस्प्ले। जो इस समय महंगे टैबलेटों में आ रहा है इनमें से सैमसंग गैलेक्सी टैब 2 भी एक है जिसमें आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। लेकिन सैमसंग गैलेक्सी टैब 2 की कीमत 19,999 रुपए है।
टैबलेट की खास बातें
स्क्रीन: आईस्लाइड में 9.7 इंच की आईपीएस टच स्क्रीन दी गई है जिसके रेज्यूलूशन के बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन जानकारों का कहना है टैबलेट में 1024 x 768 रेज्यूलूशन सपोर्ट हो सकता है।
प्रोसेसर : स्लाइड में 1.5 गीगाहर्ट ड्युल कोर प्रोसेसर दिया गया है।
मैमोरी : i9702 स्लाइड में 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज, 1जीबी रैम, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 32 जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी दी गई है।
कैमरा : टैबलेट में 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है।
बैटरी : कंपनी के अनुसार नए आईपीएस टैबलेट में 8,000 एमएएच बैटरी दी गई है जो 7 घंटे का बैटरी बैकप देती है।
कीमत- 14,999 रुपए
पढ़ें: कोबियन मरकरी एबटैब 7 और विक्डलीक वैमी डिजायर, 6,499 रुपए में कौन है बेहतर टैबलेट
Comments
Best Mobiles in India
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी न्यूज़
नोटिफिकेशन पाएं
Allow Notifications
You have already subscribed


Click it and Unblock the Notifications