Home
Computer

6,499 रुपए में कौन है बेहतर टैबलेट

6,499 रुपए में कौन है बेहतर टैबलेट

जब बात 7 इंच एंड्रॉयड टैबलेट की हो तो हम सभी कंफ्यूज हो जाते हैं क्‍योंकि मार्केट में इस समय ढेर सारे टैबलेट मौजूद हैं जिनकी कीमत और फीचर दोनों में कोई अंतर नहीं हैं। लेकिन जब भी आप टैबलेट लें उसकी डमी को प्रयोग कर जरूर देख लें। उदाहरण के तौर पर हो सकता है एक टैबलेट की कैपेसिटिव टच स्‍क्रीन और दूसरे टैबलेट की कैपेसिटिव टच स्‍क्रीन में अंतर हो। खैर आज हम बात करेंगे कोबियन एमटैब7 और विक्‍डलीक वैमी नोट की ये दो ऐसे टैबलेट हैं जिनकी कीमत में कोई अंतर नहीं है अब देखना ये है क्‍या इनके फीचर एक दूसरे से अलग हैं।

साइज और वेट

वैमी डिजायर के साइज और वेट के बारे में कंपनी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन मरकरी टैब7 का साइज 193 x 117 x 14 एमएम और भार 400 ग्राम है।

पढ़ें: कैसे करें ऑनलाइन फ्री एडवरटाइजमेंट

डिस्‍प्‍ले

मरकरी टैब 7 और वैमी डिजायर में 7 इंच की कैपेसिटिव टच स्‍क्रीन दी गई है जो 800 x 480 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर

वैमी डिजायर में 1.5 गीगाहर्ट का ड्युल कोर एआरएम कार्टेक्‍स ए9 प्रोसेसर दिया गया है जिसके मुकाबल एमटैब 7 में 1.2 गीगाहर्ट का एआरएमकार्टेक्‍स ए8 प्रोसेसर इनबिल्‍ड है।

ऑपरेटिंग सिस्‍टम

वैमी डिजायर में एंड्रॉयड जैली बीन ओएस प्‍लेटफार्म मौजूद है, जबकि एमटैब 7 में एंड्रॉयड 4.0 आईस्‍क्रीम सैंडविच प्‍लेटफार्म दिया गया है। सॉफ्टवेयर फीचरों की बात करें तो एमटैब के मुकाबले वैमी डिजायर ज्‍यादा एडवांस है क्‍योंकि इसमें आईस्‍क्रीम सैंडविच से बेहतर जैली बीन ओएस दिया गया है।

पढ़ें: पिछले हफ्ते लांच हुए स्‍मार्टफोन और टैबलेट

कैमरा

कैमरें के फीचरों पर नजर डालें तो दोनों टैबलेटों में 0.3 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिससे यूजर वीडियो कालिंग कर सकता हैं, लेकिन एमटैब और वैमी डिजायर में रियर कैमरे की सुविधा मौजूद नहीं है।

स्‍टोरेज

वैमी डिजायर में 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी, 1जीबी रैम इनबिल्‍ड है जबकि एमटैब 7 में 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी और 512 एमबी की रैम दी गई है। दोनों टैबलेटों में माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की सुविधा मौजूद हे जिससे यूजर 32 जीबी तक मैमोरी एक्‍पेंड कर सकता है।

पढ़ें: इन वेबसाइटों से जितना चाहें उतना भेजें फ्री एसएमएस

कनेक्‍टीविटी

एमटैब7 और वैमी डिजायर में वाईफाई, 3जी डॉगल, 2.0 माइक्रोयूएसबी के अलावा कई दूसरे फीचर दिए गए हैं।

बैटरी

कोबियन के मरकरी टैब 7 में दी गई बैटरी 5 से 6 घंटे का बैटरी बैकप देती है जबकि वैमी नोट में 3,000 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जो 6 घंटे का बैटरी बैकप देती है।

कीमत

अगर आप बजट एंड्रॉयड टैबलेट सर्च कर रहें हैं तो दोनों टैबलेट अच्‍छे हैं लेकिन वैमी में एमटैब के मुकाबले जैली बीन ओएस और 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जो इसे एमटैब से ज्‍यादा बेहतर बनाती है। इसलिए 6,499 रुपए में वैमी डिजायर लेना ज्‍यादा फायदे का सौदा है।पढ़ें: 

Read in English 

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X