Infinix पेश करने जा रहा है सबसे पतला और हल्का लैपटॉप, इस दिन होगा लॉन्च
Infinix भारत में अपना नया फोल्डेबल फोन Infinix Zero Flip को 17 अक्टूबर को लॉन्च करने वाला है। इसी के साथ ही अब कंपनी Infinix Inbook Air Pro+ नाम के लैपटॉप को लॉन्च करने जा रही है।
इस लैपटॉप को भी कंपनी Zero Flip फोन के साथ ही लॉन्च करेगी। कंपनी का कहना है कि यह लैपटॉप एक प्रीमियम लैपटॉप है, जिसे प्रोडक्टिविटी और पोर्टेबिलिटी के लिए डिजाइन किया गया है। चलिए इस लैपटॉप की अब तक सामने आई जानकारी पर एक नजर डाल लेते हैं।

Infinix Inbook Air Pro+ की लॉन्च डेट
सोशल मीडिया पर इसकी टीजर इमेज सामने आई है, जिसमें लैपटॉप की लॉन्च डेट को टीज किया गया है। टीजर के मुताबिक, इस लैपटॉप को 17 अक्टूबर 2024 को भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा। टीजर इमेज से पता चलता है कि इस लैपटॉप में 14 इंच की ओलेड डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही इस लैपटॉप के 2024 के सबसे हल्का और पतला लैपटॉप होने का दावा किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, Infinix Inbook Air Pro+ में ब्रश्ड मेटल फिनिश के साथ स्लीक एल्युमिनियम एलॉय और मैग्नीशियम एलॉय कंस्ट्रक्शन मिल सकता है। इस लैपटॉप में प्रीमियम एजी ग्लास टचपैड और डेडिकेटेड को-पायलट AI बटन के साथ बैकलिट की-बोर्ड भी मिल सकता है। बात करें इसके वजन की तो इसका वजन 1KG है।
Infinix Inbook Air Pro+ के स्पेसिफिकेशंस
लीक के अनुसार, इस लैपटॉप में 14 इंच की एमोलेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो कि 2880x1800 पिक्सल का QHD रिजॉल्यूशन, 440 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट प्रदान करेगी। यह लैपटॉप इंटेल कोर i5 1334U प्रोसेसर के साथ आ सकता है और 4.6GHz तक की परफॉर्मेंस दे सकता है।
Inbook Air Pro+ में इंटेल आइरिस एक्सई ग्राफिक्स जी7 इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स कार्ड भी मौजूद है। यह लैपटॉप 16GB LPDDR4X 4266MHz रैम और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आ सकता है, जो कि विडोंज 11 पर रन करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








