Home
Computer

लिनोवो का ऑल इन वन पीसी B500

लिनोवो का ऑल इन वन पीसी B500

लैपटॉप के साथ-साथ पीसी की मांग भी बढोत्‍तरी हो रहीं है इसका सबसे बड़ा कारण है, नई तकनीक की वजह से पीसी के साइज और फीचरों में काफी बदलाव आ चुका है। पीसी बाजार में साधारण पीसी के मुकाबले ऑल इन वन पीसी की काफी मांग है। ऑल इन वन पीसी साइज में तो छोटे होते ही है साथ में तकनीकी रूप से ये बेहतर परफार्मेंस भी प्रोवाइड करते हैं।

लिनोवो के बाजार में कई ऑल इन वन पीसी मॉडल उपलब्‍ध हैं, जिनमें से लिनोवो आईडिया सेंटर B500 पिछले साल लांच किया था। यह लिनोवो का यह मॉडल बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है। तो आइए बात करते है लिनोवो के ऑल इन वन B500 पीसी के बारे में और जानते है ऐसी कौन सी खास बातें है जो इसे अन्‍य पीसी के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर बनाती है।


लिनोवो की नई डिवाइस का प्रयोग करना बेहद आसान है, लिनोवो ऑल इन वन पीसी में मैट फिनिशिंग के साथ अच्‍छा लुक दिया गया है। पीसी के बॉटम में जेबीएल के स्‍पीकर लगे हुए है जो कि अच्‍छी साउंड क्‍वालिटी प्रोवाइड करते हैं। पीसी की स्‍क्रीन को यूजर अपनी सुविधा अनुसार 60 डिग्री तक एडजस्‍ट कर सकता है। पीसी की स्‍क्रीन के बॉटम में दी गईं टच सेंसिटिव बटनों की मदद से यूजर काफी आसानी से सभी स्‍क्रीन फ्रंकशन कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा पीसी में वॉयरलैस माउस और कीबोर्ड कनेक्‍ट करने के लिए एक की दी गई है जिसे दबाते है पीसी एक्‍टर्नल डिवाइसेस को कनेक्‍ट कर लेता है।

तकनीकी रूप से पीसी में इंटल को कोर 2 क्‍वॉड Q8400 प्रोसेसर इनबिल्‍ड है जो 2.66 गिगाहर्ट की स्‍पीड प्रोवाइड करता है। बेहतर ग्राफ्रिक सपोर्ट के लिए पीसी में एटीआई रेडियॉन HD 5450 ग्राफ्रिक कार्ड सपोर्ट दिया गया है। पीसी में इनबिल्‍ड इंट्रीगेटेड टीवी ट्यूनर कार्ड की वजह से यूजर पीसी में टीवी का मजा भी ले सकता है। अगर आप लिनोवो का ऑल इन वन B500 पीसी लेना चाहते हैं तो बाजार में यह 60, 000 रूपए की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध है।

लिनोवो B500 ऑल इन वन पीसी के फीचरों पर एक नजर

  • 23 इंच स्‍क्रीन साइज

  • जेबीएल स्‍पीकर

  • ऑप्‍टीकल ड्राइव

  • 4 जीबी रैम

  • 1टीबी मैमोरी कैपेसिटी

  • यूएसबी पोर्ट

  • वॉयरलैस माउस और कीबोर्ड की सुविधा

  • कीमत- 60, 000 रूपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X